बैजानी में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

भागलपुर 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बैजानी पंचायत स्थित पंचानन झा उच्च विद्यालय में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली में स्कूली छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, कलाकारों, विद्यार्थियों, जिला प्रशासन के पदाधिकारियों और कर्मियों सहित बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर प्रतिभागियों ने देशभक्ति के नारे लगाए और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

 

Sponsored Advertisement

तिरंगा रैली का नेतृत्व डीएसओ सुधीर कुमार और प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने किया। रैली पंचानन झा उच्च विद्यालय परिसर से शुरू होकर बैजानी पंचायत के विभिन्न चौक-चौराहों से गुजरी और पुनः विद्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के नारों और तिरंगे की छटा से सराबोर नजर आया।

 

कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के विद्यार्थियों के अलावा कला एवं शैक्षणिक संस्थानों से जुड़े कलाकारों और विद्यार्थियों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। जिला प्रशासन के वरीय पदाधिकारियों और कर्मियों की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम की गरिमा को और बढ़ा दिया।

 

इस मौके पर जगदीशपुर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैली के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रध्वज के सम्मान, स्वतंत्रता संग्राम के मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

 

रैली में डीएसओ सुधीर कुमार, बीडीओ अमित कुमार, पंचायती राज पदाधिकारी डॉ. प्रियांशु राज, मुखिया नवल किशोर सिंह, बीस सूत्री अध्यक्ष गुरुदेव मंडल, सदस्य कुमार सत्यम, सरपंच सूरज कुमार, उपसरपंच सुभाष चंद्र झा, पंचायत समिति सदस्य अनिल रविदास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।

 

जिला प्रशासन ने जिलेवासियों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराकर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में भाग लेने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करने की अपील की।

Related Posts

बिहार में शराबबंदी पर सियासी संग्राम, NCAER को जेडीयू का लीगल नोटिस देने का ऐलान

बिहार में लागू शराबबंदी कानून को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (NCAER) की रिपोर्ट में शराबबंदी को 10 साल बाद भी प्रभावी…

पूर्णिया में नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत, दो चचेरे भाइयों ने भी गंवाई जान

बिहार के पूर्णिया जिले में बुधवार दोपहर नदी में नहाने के दौरान तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो चचेरे भाई भी शामिल हैं। हादसे के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *