पति के सामने आमने-सामने हुईं दो महिलाएं, एक ने कहा ‘मेरे साथ चलो’, दूसरी बोली ‘मेरा हक है’

रोजितपुर मोहल्ले की सड़क पर मंगलवार को उस वक्त लोगों की भीड़ जुट गई, जब एक युवक को लेकर दो महिलाएं आमने-सामने आ गईं। दोनों महिलाएं युवक पर अपना अधिकार जताती रहीं और काफी देर तक सड़क पर ही विवाद चलता रहा। मामला इतना बढ़ गया कि आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए और पूरे घटनाक्रम को देखने लगे।

 

Sponsored Advertisement

मामला मनिहारी थाना क्षेत्र के कुमारीपुर निवासी विक्की रविदास से जुड़ा बताया जा रहा है। विक्की की करीब डेढ़ साल पहले प्रियंका से शादी हुई थी। शादी के बाद प्रियंका को पति के किसी दूसरी महिला से संबंध होने का शक हुआ। इसी शक के चलते वह पति का पीछा करते हुए रोजितपुर मोहल्ले में स्थित एक किराए के कमरे तक पहुंच गई।

 

प्रियंका का आरोप है कि वहां उसने विक्की को मुन्नी नाम की महिला के साथ देखा। इसके बाद दोनों महिलाओं के बीच विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते मामला कमरे से निकलकर सड़क पर पहुंच गया। प्रियंका अपने पति को अपने साथ ले जाने की कोशिश करती रही, जबकि मुन्नी भी विक्की को अपना पति बताते हुए उसके साथ रहने की बात कहती रही।

 

बताया जा रहा है कि मुन्नी पहले से शादीशुदा है और उसके छह बच्चे हैं। मुन्नी का दावा है कि उसका विक्की के साथ करीब पांच वर्षों से संपर्क है। उसका कहना है कि विक्की ने किराए के कमरे में उसके साथ शादी भी की है।

 

इधर, विवाद के बीच विक्की ने भी चौंकाने वाला दावा किया। उसने कहा कि उसने दोनों महिलाओं से शादी की है और वह दोनों को एक साथ रखना चाहता है। हालांकि, उसकी इस बात पर दोनों महिलाओं के बीच सहमति नहीं बनी।

 

सड़क पर काफी देर तक चले इस विवाद को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। बाद में स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर तीनों को समझाया और मामला शांत कराया। घटना के बाद से यह पूरा मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related Posts

पलामू में वनांचल ग्रामीण बैंक में लूट का प्रयास, गार्ड और बैंक कर्मियों की बहादुरी से हथियार छोड़कर भागा अपराधी

झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं। शहर के आढ़त रोड स्थित वनांचल ग्रामीण बैंक में सोमवार को एक अपराधी ने हथियार…

सहरसा में भारत स्काउट एवं गाइड ने धूमधाम से मनाया स्थापना दिवस, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

भारत स्काउट और गाइड, सहरसा के तत्वावधान में स्थानीय जिला स्कूल सभागार में स्थापना दिवस समारोह हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वधर्म प्रार्थना से हुई,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *