बेगूसराय के स्कूल में 9वीं के छात्र के पास मिला देसी कट्टा, मचा हड़कंप

बेगूसराय: बिहार में सरकारी स्कूलों में बच्चों को बेहतर और सुरक्षित माहौल देने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन बेगूसराय से सामने आई एक घटना ने स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के तारा बरियारपुर स्थित पीएमश्री किसान प्लस टू विद्यालय में 9वीं कक्षा के एक छात्र के पास से देसी कट्टा मिलने के बाद स्कूल परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

बताया जा रहा है कि दोपहर की कक्षा के दौरान एक छात्र की नजर अपने सहपाठी की कमर में छिपी संदिग्ध वस्तु पर पड़ी। शक होने पर जब इसकी जांच की गई तो उसके पास देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद स्कूल के शिक्षकों ने हथियार अपने कब्जे में लेकर तुरंत पुलिस को सूचना दी।

Sponsored Advertisement

मामले की जानकारी मिलते ही खोदावंदपुर थाने के एसआई चंद्रचूर ठाकुर पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंचे। पुलिस ने मामले में दो छात्रों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अरुण कुमार की ओर से पुलिस को लिखित आवेदन भी दिया गया है।

खोदावंदपुर थानाध्यक्ष चंदन कुमार ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापक की ओर से लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है और इसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में सामने आई अहम जानकारी

प्रारंभिक पूछताछ में हिरासत में लिए गए छात्रों ने पुलिस को बताया कि चकवा गांव निवासी नंदन महतो के पुत्र सुमन कुमार ने उन्हें यह कट्टा रखने के लिए दिया था। पुलिस अब कथित तौर पर हथियार उपलब्ध कराने वाले सुमन कुमार की तलाश में छापेमारी कर रही है।

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हथियार स्कूल परिसर तक कैसे पहुंचा और इसे लाने के पीछे क्या वजह थी। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि कहीं इस मामले में और लोग तो शामिल नहीं हैं।

स्कूल परिसर में हथियार मिलने की घटना ने बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि स्कूल के अंदर हथियार पहुंचने से पहले सुरक्षा व्यवस्था में कहां चूक हुई और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए क्या कदम उठाए जाएंगे।

Related Posts

सहरसा में CPM का प्रतिरोध मार्च, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ पुतला दहन

सहरसा। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) यानी CPM की सहरसा जिला कमेटी के नेतृत्व में गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतिरोध मार्च निकाला गया। पार्टी कार्यकर्ताओं…

भागलपुर में किराना दुकानों से गांजा बिक्री का खुलासा, दो गिरफ्तार; करीब 2 किलो गांजा बरामद

भागलपुर। जिले के कजरैली थाना क्षेत्र में किराना दुकानों की आड़ में गांजा बिक्री किए जाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *