धनबाद में ASISSE-2026 पर हितधारक जागरूकता कार्यशाला, सेवा क्षेत्र के उद्यमों से समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण डेटा देने की अपील

देश की अर्थव्यवस्था में सेवा क्षेत्र की बढ़ती भूमिका को देखते हुए राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) ने शुक्रवार को धनबाद में वार्षिक सेवा क्षेत्र सर्वेक्षण (ASISSE-2026) को लेकर हितधारक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया। होटल सोनोटेल में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों को सर्वेक्षण की प्रक्रिया, महत्व और समय पर सटीक आंकड़े उपलब्ध कराने के प्रति जागरूक करना था।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम का उद्घाटन राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (क्षेत्र संकार्य प्रभाग) के उप महानिदेशक कुमार सुंदरम ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर सहायक निदेशक जय प्रकाश साह तथा नयन दीप गुप्ता सहित विभिन्न सेवा क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

 

स्वागत संबोधन में नयन दीप गुप्ता ने राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय द्वारा संचालित विभिन्न सांख्यिकीय सर्वेक्षणों की जानकारी देते हुए कहा कि ASISSE-2026 का मुख्य उद्देश्य निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों से विश्वसनीय, नियमित और गुणवत्तापूर्ण आंकड़े एकत्र करना है। उन्होंने कहा कि सभी उद्यमों की सक्रिय भागीदारी से ही यह सर्वेक्षण सफल हो सकेगा।

 

उप महानिदेशक कुमार सुंदरम ने कहा कि भारत की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) में सेवा क्षेत्र का योगदान 50 प्रतिशत से अधिक है। यही कारण है कि इसे देश की अर्थव्यवस्था का ‘ग्रोथ इंजन’ माना जाता है। उन्होंने बताया कि पहले सेवा क्षेत्र का नियमित और व्यवस्थित डेटा उपलब्ध नहीं हो पाता था, लेकिन अब भारत सरकार ASISSE के माध्यम से हर वर्ष सर्वेक्षण कर इस कमी को दूर करने का प्रयास कर रही है। इससे नीति निर्माण, आर्थिक विश्लेषण और विकास योजनाओं को अधिक सटीक आधार मिलेगा।

 

कार्यशाला में मौजूद विभिन्न सेवा क्षेत्र के प्रतिनिधियों ने भी इस पहल का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से उद्यमों में जागरूकता बढ़ेगी और निर्धारित समय सीमा के भीतर सही आंकड़े उपलब्ध कराने में सुविधा होगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय ने सभी निगमित सेवा क्षेत्र के उद्यमों से अपील की कि वे समयबद्ध, सटीक और गुणवत्तापूर्ण डेटा उपलब्ध कराकर इस राष्ट्रीय सर्वेक्षण को सफल बनाने में सहयोग दें।

 

संवाददाता : राजेश कुमार धनबाद ब्यूरो

  • Related Posts

    गोपालगंज में कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने पर FIR, पुलिस ने शुरू की जांच

    गोपालगंज: बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के बेलवनवा गांव से संबंधित एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई…

    छात्रा से मोबाइल नंबर मांगने का आरोप, ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक की पिटाई; 24 घंटे में जांच के आदेश

    गोपालगंज: बिहार में शिक्षा विभाग की सख्ती और निर्देशों के बावजूद विद्यालयों में विवाद के मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला गोपालगंज जिले के बरौली प्रखंड स्थित उत्क्रमित उच्च…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *