बटेश्वर स्थान में दुकानों पर बुलडोजर चलने की अफवाह निकली गलत, विधायक प्रतिनिधि बोले— दुकानदार न हों परेशान, प्रशासन ने दिया आश्वासन

सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध बटेश्वर स्थान परिसर में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के बीच हाल के दिनों में दुकानें हटाने और बुलडोजर चलाए जाने की चर्चा से चिंता का माहौल बन गया था। इसी मुद्दे को लेकर बुधवार को बड़ी संख्या में दुकानदार पीरपैंती विधानसभा क्षेत्र के विधायक मुरारी पासवान के कार्यालय पहुंचे और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। दुकानदारों का कहना था कि उन्हें यह जानकारी मिल रही है कि एसडीएम के निर्देश पर परिसर से दुकानें हटाई जाएंगी, जिससे वे काफी असमंजस और भय की स्थिति में हैं।

 

Sponsored Advertisement

दुकानदारों ने बताया कि श्रावणी मेले और अन्य धार्मिक अवसरों पर बटेश्वर स्थान में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में यहां लगने वाली दुकानों से श्रद्धालुओं को पूजा सामग्री, प्रसाद और अन्य आवश्यक वस्तुएं आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं। यदि दुकानें हटा दी जाती हैं तो न केवल दुकानदारों की आजीविका प्रभावित होगी, बल्कि श्रद्धालुओं को भी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए विधायक प्रतिनिधि रंजीत पासवान ने प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने दुकानदारों को भरोसा दिलाया कि बटेश्वर स्थान परिसर में बुलडोजर चलाए जाने की जो बातें फैल रही हैं, वह केवल अफवाह हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से किसी प्रकार की ऐसी कार्रवाई की पुष्टि नहीं की गई है।

 

रंजीत पासवान ने बताया कि अधिकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत हुई है और दुकानदारों को नियमों के अनुरूप व्यवस्थित तरीके से दुकान लगाने का आश्वासन दिया गया है। उन्होंने सभी दुकानदारों से अपील की कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए अपना व्यवसाय जारी रखें।

 

बैठक के बाद दुकानदारों ने भी राहत की सांस ली और उम्मीद जताई कि प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों के सहयोग से उनकी रोजी-रोटी सुरक्षित रहेगी और श्रद्धालुओं को भी पूर्व की तरह सभी आवश्यक सुविधाएं मिलती रहेंगी।

 

  • Related Posts

    भागलपुर में ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; 13.65 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद

    भागलपुर में युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए पुलिस का “स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर” अभियान लगातार जारी है।…

    कर्मा पूजा के दिन नालंदा में तीन दर्दनाक हादसे, बच्ची, महिला और युवक की डूबने से मौत

    कर्मा पूजा के दिन नालंदा में तीन दर्दनाक हादसे, बच्ची, महिला और युवक की डूबने से मौत

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *