आस्था की अनोखी मिसाल: पश्चिम बंगाल का दंपति दंडवत यात्रा कर पहुंच रहा बाबा बैद्यनाथ धाम, पति-पत्नी मिलकर तय कर रहे 380 किलोमीटर का सफर

सावन के पवित्र महीने में भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु अपनी-अपनी श्रद्धा और सामर्थ्य के अनुसार पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसी बीच भागलपुर जिले के नवगछिया पुलिस जिला क्षेत्र में आस्था और समर्पण की एक अनोखी तस्वीर सामने आई है। यहां पश्चिम बंगाल का एक दंपति दंडवत यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर के लिए रवाना हुआ है।

 

पति-पत्नी लगातार सड़क पर दंड देते हुए अपनी कठिन धार्मिक यात्रा को पूरा कर रहे हैं। उनकी भक्ति और हौसले को देखकर रास्ते से गुजरने वाले लोग भी उनकी सराहना कर रहे हैं। दंपति का कहना है कि भगवान भोलेनाथ के प्रति अटूट विश्वास और मनोकामना को लेकर उन्होंने यह कठिन संकल्प लिया है।

 

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल निवासी यह दंपति अपने पैतृक गांव से दंडवत यात्रा करते हुए पहले सुल्तानगंज पहुंचेगा। वहां उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर पवित्र जल लेकर वे फिर दंड देते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम जाएंगे और भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

 

इसी क्रम में नवगछिया क्षेत्र में विक्रमशिला पुल के समीप मात्रा लाइन होटल के पास समाजसेवी टीनू यादव की नजर इस दंपति पर पड़ी। उन्होंने दंडवत यात्रा कर रहे कांवरिया दंपति से मुलाकात की और उनकी यात्रा के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने दंपति को आवश्यक सहयोग भी उपलब्ध कराया।

 

दंपति ने बताया कि पश्चिम बंगाल स्थित उनके गांव से बाबा बैद्यनाथ धाम की दूरी करीब 380 किलोमीटर है। उन्होंने इसी महीने की 10 तारीख से अपनी दंडवत यात्रा शुरू की है। यात्रा के दौरान दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे का सहारा बनकर आगे बढ़ रहे हैं। जब पति थक जाते हैं तो पत्नी दंड देते हुए यात्रा को आगे बढ़ाती हैं और जब पत्नी थक जाती हैं तो पति उनका साथ देते हैं।

 

उन्होंने बताया कि रात होने पर जहां जगह मिलती है, वहां किसी मंदिर या सुरक्षित स्थान पर रुककर विश्राम करते हैं। सुबह होते ही भगवान भोलेनाथ का नाम लेकर फिर अपनी यात्रा शुरू कर देते हैं।

 

दंडवत यात्रा कर रहे इस दंपति की भक्ति और दृढ़ संकल्प सावन में श्रद्धालुओं के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। उनकी आस्था कई लोगों के लिए प्रेरणा बन रही है।

Related Posts

राघोपुर तटबंध पूरी तरह सुरक्षित, इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार ने किया निरीक्षण; 24 घंटे निगरानी और 500 जियो बैग तैयार रखने के निर्देश

भागलपुर जिले के राघोपुर क्षेत्र में गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए जल संसाधन विभाग पूरी तरह सतर्क है। इसी क्रम में विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ वरुण कुमार ने…

बटेश्वर स्थान में दुकानों पर बुलडोजर चलने की अफवाह निकली गलत, विधायक प्रतिनिधि बोले— दुकानदार न हों परेशान, प्रशासन ने दिया आश्वासन

सुल्तानगंज स्थित प्रसिद्ध बटेश्वर स्थान परिसर में दुकान लगाने वाले दुकानदारों के बीच हाल के दिनों में दुकानें हटाने और बुलडोजर चलाए जाने की चर्चा से चिंता का माहौल बन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *