पेपर लीक के विरोध में 25 जुलाई को नाला में छात्रों की शांतिपूर्ण रैली, होगा प्रतीकात्मक पुतला दहन

शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग और लगातार सामने आ रही पेपर लीक की घटनाओं के विरोध में जामताड़ा जिले के नाला क्षेत्र के छात्र-छात्राएं 25 जुलाई को शांतिपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। छात्रों ने लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज बुलंद करने के लिए नाला के बजरंगबली चौक पर शाम 5 बजे शांतिपूर्ण रैली और प्रतीकात्मक पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम को लेकर छात्रों के बीच व्यापक तैयारी की जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

आयोजकों का कहना है कि यह प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अहिंसक और संविधान सम्मत होगा। रैली के दौरान किसी भी प्रकार की हिंसा, तोड़फोड़, सड़क जाम या सरकारी एवं सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाया जाएगा। सभी प्रतिभागियों से अनुशासन बनाए रखने और प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है।

 

छात्र प्रतिनिधियों ने बताया कि कार्यक्रम के आयोजन के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी गई है। साथ ही कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक पुलिस बल की तैनाती का भी अनुरोध किया गया है। उनका कहना है कि प्रदर्शन का उद्देश्य केवल शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग उठाना और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर कठोर कार्रवाई की मांग करना है।

 

छात्रों का कहना है कि बार-बार होने वाली परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक की घटनाओं से लाखों मेहनती अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित हो रहा है। वर्षों की तैयारी करने वाले छात्रों का मनोबल टूट रहा है और प्रतियोगी परीक्षाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। ऐसे में सरकार और संबंधित एजेंसियों को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए ऐसी घटनाओं पर स्थायी रोक लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए।

 

आयोजकों ने सभी छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में शामिल होकर शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली की मांग को मजबूती दें। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह आंदोलन पूरी तरह लोकतांत्रिक होगा और कानून का सम्मान करते हुए अपनी बात प्रशासन और सरकार तक पहुंचाई जाएगी।

 

संवाददाता : संतोष कुमार, जामताड़ा

  • Related Posts

    गंगा के बढ़ते जलस्तर के बीच राघोपुर बांध का औचक निरीक्षण, प्रभारी सचिव ने 24×7 निगरानी के दिए निर्देश

    भागलपुर। मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देश के आलोक में भागलपुर के प्रभारी सचिव दीपक आनंद, IAS ने बुधवार सुबह राघोपुर बांध और सामुदायिक रसोई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिले…

    धरती पकड़’ नागरमल बाजोरिया का 96 वर्ष की उम्र में निधन, 281 से अधिक चुनाव लड़कर लोकतंत्र में दर्ज कराई अनोखी मौजूदगी

    भागलपुर। लोकतंत्र के महापर्व में अटूट निष्ठा और अदम्य जीवटता की मिसाल रहे भागलपुर के एमपी द्विवेदी मार्ग निवासी नागरमल बाजोरिया उर्फ ‘धरती पकड़’ का 96 वर्ष की उम्र में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *