स्वदेशी जागरण मंच ने श्रद्धापूर्वक मनाई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती, युवाओं से राष्ट्रसेवा का किया आह्वान

स्वदेशी जागरण मंच, भागलपुर द्वारा तिलकामांझी स्थित कार्यालय में अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद की जयंती श्रद्धा, सम्मान और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आजाद के अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

 

Sponsored Advertisement

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक रंजीत राय ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद केवल एक महान स्वतंत्रता सेनानी ही नहीं, बल्कि आत्मसम्मान, साहस और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन देश की आजादी के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि आज के युवाओं को उनके त्याग, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण से प्रेरणा लेकर आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए।

 

विभाग संयोजक निर्दोष कुमार मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन हमें राष्ट्र को सर्वोपरि मानने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी केवल आर्थिक आत्मनिर्भरता का विषय नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय स्वाभिमान, सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रतीक है। उन्होंने लोगों से स्वदेशी उत्पादों के अधिकाधिक उपयोग और स्थानीय उद्यमों को बढ़ावा देने की अपील की।

 

डॉ. कृष्ण बिहारी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। यदि भारत को आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र बनाना है तो प्रत्येक नागरिक को अपने दैनिक जीवन में स्वदेशी को अपनाने और देशहित में योगदान देने का संकल्प लेना होगा।

 

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के आदर्शों पर चलने, स्वदेशी को बढ़ावा देने तथा आत्मनिर्भर भारत और राष्ट्रहित के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का सामूहिक संकल्प लिया।

 

इस अवसर पर जिला संयोजक रंजीत राय, विभाग संयोजक निर्दोष कुमार मिश्रा, डॉ. कृष्ण बिहारी, मीडिया प्रमुख इंदु भूषण झा, शेखर घोष, श्रीराम राय, वैभव सान्याल, दीपक कुमार झा, डॉ. शुभंकर सिंह, संजीव चौधरी सहित स्वदेशी जागरण मंच के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार, भागलपुर

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने पर ‘सेवा संकल्प अभियान’, 17 सितंबर को घर-घर दीप जलाने की अपील

    सहरसा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ का आयोजन किया जाएगा। यह अभियान…

    सहरसा कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा! लव मैरिज के लिए पहुंचे शादीशुदा प्रेमी-प्रेमिका, पीछे-पीछे पहुंच गए पत्नी और पति

    सहरसा। सहरसा कोर्ट परिसर में उस वक्त हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब एक शादीशुदा महिला और पुरुष कथित तौर पर लव मैरिज करने की नीयत से कोर्ट पहुंचे। दोनों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *