कुमारधुबी स्टेशन पर 8 ट्रेनों के ठहराव की मांग तेज, भाजपा ने शुरू किया हस्ताक्षर अभियान

धनबाद जिले के कुमार धुबी रेलवे स्टेशन पर लंबी दूरी की आठ महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। गुरुवार को भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने कुमारधुबी रेलवे स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाकर रेल मंत्रालय से जल्द ट्रेनों का स्टॉपेज सुनिश्चित करने की मांग की। अभियान में बड़ी संख्या में यात्रियों, व्यापारियों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और क्षेत्रवासियों ने भाग लेकर अपने हस्ताक्षर किए तथा स्टेशन पर प्रमुख ट्रेनों के ठहराव की आवश्यकता पर जोर दिया।

 

Sponsored Advertisement

भाजपा नेताओं का कहना है कि कुमारधुबी धनबाद जिले का एक महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशन है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा और पूर्वोत्तर राज्यों सहित देश के विभिन्न हिस्सों की यात्रा करते हैं। इसके बावजूद कई महत्वपूर्ण एक्सप्रेस ट्रेनों का यहां ठहराव नहीं होने से लोगों को धनबाद, आसनसोल या अन्य बड़े स्टेशनों तक जाना पड़ता है, जिससे समय और धन दोनों की अतिरिक्त बर्बादी होती है।

 

भाजपा ने जिन ट्रेनों के ठहराव की मांग की है, उनमें धनबाद–पटना इंटरसिटी एक्सप्रेस, पटना–धनबाद इंटरसिटी एक्सप्रेस, जयनगर–राउरकेला एक्सप्रेस, टाटा–जयनगर एक्सप्रेस, रांची–भागलपुर वनांचल एक्सप्रेस, दरभंगा–सिकंदराबाद एक्सप्रेस, कोलकाता–गाजीपुर सिटी शब्दभेदी एक्सप्रेस तथा रांची–कामाख्या एक्सप्रेस शामिल हैं।

 

भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने कहा कि यह क्षेत्र की वर्षों पुरानी और जनहित से जुड़ी मांग है। यदि इन ट्रेनों का कुमारधुबी स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया जाता है तो लाखों यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों, नौकरीपेशा लोगों और इलाज के लिए आने-जाने वाले मरीजों को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने बताया कि हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से एकत्रित ज्ञापन रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों और रेल मंत्रालय को भेजा जाएगा।

 

उन्होंने यह भी कहा कि यदि सरकार और रेलवे प्रशासन ने इस मांग पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो क्षेत्र की जनता के साथ मिलकर व्यापक जन आंदोलन शुरू किया जाएगा। फिलहाल हस्ताक्षर अभियान को स्थानीय लोगों का अच्छा समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसे और व्यापक रूप दिया जाएगा।

 

संवाददाता: राजेश कुमार, धनबाद

  • Related Posts

    बेटे का शव देखते ही मां ने तोड़ा दम, एक ही आंगन से उठीं मां-बेटे की अर्थियां; नम आंखों से जलीं दो चिताएं

    सहरसा/सिमरी बख्तियारपुर। सलखुआ प्रखंड के चिड़ैया थाना क्षेत्र की चानन पंचायत स्थित सहुरिया, हनुमान टोला में रविवार को एक हृदय विदारक घटना ने पूरे गांव को झकझोर दिया। राशन कार्ड…

    सुल्तानगंज में बड़ी वारदात की साजिश नाकाम, देसी पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार

    भागलपुर: सुल्तानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी वारदात की कथित साजिश को समय रहते नाकाम करते हुए एक युवक को देसी पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *