सहरसा में युवा कांग्रेस का ‘छात्रों की गूंज’ अभियान, पेपर लीक और परीक्षा व्यवस्था में सुधार की उठी मांग

सहरसा में भारतीय राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के ‘छात्रों की गूंज’ अभियान के तहत मंगलवार को बैठक एवं प्रेस वार्ता आयोजित की गई। कार्यक्रम में युवा कांग्रेस नेताओं ने देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं, पेपर लीक की घटनाओं और भर्ती प्रक्रियाओं में हो रही देरी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था लागू करने की मांग की।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष केशव चन्द्र यादव ने कहा कि देश का युवा आज परीक्षा अनियमितताओं और पेपर लीक जैसी गंभीर समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि NEET और UGC-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सामने आई गड़बड़ियों ने करोड़ों छात्रों के भविष्य को असमंजस में डाल दिया है। उन्होंने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए इसे भंग कर एक स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग की।

 

वहीं छत्तीसगढ़ के विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सरकारी शिक्षण संस्थानों में शिक्षकों की कमी और शिक्षा व्यवस्था की बदहाल स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकारी नौकरियों की भर्ती प्रक्रियाओं में वर्षों की देरी से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। सरकार को सभी सरकारी भर्तियों के लिए बाध्यकारी वार्षिक कैलेंडर जारी करना चाहिए, ताकि परीक्षाएं और नियुक्तियां समयबद्ध तरीके से पूरी हो सकें।

 

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ अभियान का उद्देश्य छात्रों और युवाओं की समस्याओं को मजबूती से उठाना है। उन्होंने निष्पक्ष परीक्षा प्रणाली, समय पर भर्ती प्रक्रिया और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर आंदोलन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

 

इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एनएसयूआई कैशर कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष मुकेश कुमार झा, वरीय उपाध्यक्ष कुमार हीरा प्रभाकर, प्रदेश महासचिव रंजन यादव, प्रदेश प्रतिनिधि मो. मजनू हैदर कैश सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी

Related Posts

धनबाद के केंद्रीय विद्यालय-1 में नाली का गंदा पानी घुसा, छात्रों की बढ़ी परेशानी; प्रशासन से समाधान की मांग

धनबाद जिले के विनोद नगर स्थित केंद्रीय विद्यालय-1 में इन दिनों कॉलोनी की नाली का गंदा पानी स्कूल परिसर में भरने से छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों की चिंता बढ़ गई…

NEET पेपर लीक को लेकर पटना में बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस; बीजेपी वाहनों और पोस्टरों पर हमला

NEET पेपर लीक को लेकर पटना में बवाल: छात्रों पर लाठीचार्ज, आंसू गैस; बीजेपी वाहनों और पोस्टरों पर हमला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *