पीरपैंती में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 129 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किलो गांजा और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर जिले के पीरपैंती अनुमंडल क्षेत्र में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में की गई छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, गांजा, नशीली गोलियां, कफ सिरप सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में झारखंड के गोड्डा जिले के एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक विधि-विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

 

Sponsored Advertisement

अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (कहलगांव-2) स्नेह सेतु ने प्रेस वार्ता में बताया कि गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष टीम का गठन कर ईशीपुर बाराहाट थाना क्षेत्र में छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने 129 ग्राम ब्राउन शुगर, 2 किलो गांजा, 1,654 नशीली गोलियां, 170 बोतल कफ सिरप, दो मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल तथा 19,080 रुपये नकद बरामद किए।

 

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोपाल कुमार साह, निवासी अमजोरा, पिरोजपुर, जिला गोड्डा (झारखंड) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके साथ एक विधि-विरुद्ध बालक को भी अभिरक्षा में लिया है। दोनों से पूछताछ के आधार पर मादक पदार्थ तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

 

डीएसपी स्नेह सेतु ने बताया कि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए जा रहे थे और किन-किन क्षेत्रों में उनकी आपूर्ति की जा रही थी। उन्होंने कहा कि इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर जल्द ही उनके खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

 

छापेमारी अभियान का नेतृत्व स्वयं डीएसपी स्नेह सेतु ने किया। इस दौरान ईशीपुर बाराहाट थानाध्यक्ष मनीष कुमार, पुलिस पदाधिकारी विपिन प्रसाद यादव, नियाज अहमद तथा सशस्त्र बल के जवान मौजूद रहे। पुलिस की इस कार्रवाई को पीरपैंती अनुमंडल क्षेत्र में नशे के कारोबार पर बड़ी चोट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आगे भी ऐसे अभियान लगातार जारी रहेंगे ताकि युवाओं को नशे के जाल से बचाया जा सके।

  • Related Posts

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने CM सम्राट चौधरी को सौंपा आवेदन, पूर्णकालिक करने की मांग तेज

    शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर एक बार फिर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का प्रयास किया। भागलपुर जिला शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशक संघ…

    सहरसा में दोस्त के चाचा ने युवक को मारी गोली, घटना के बाद आरोपी मौके से फरार

    सहरसा जिले के कहरा क्षेत्र में आपसी विवाद के दौरान एक युवक को गोली मारने का मामला सामने आया है। गोली लगने से घायल युवक को परिजनों ने आनन-फानन में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *