सहरसा में जर्जर NH-107 बना हादसों का सबब, गड्ढे में पलटा रिक्शा; सड़क मरम्मत की मांग तेज

बिहार के सहरसा जिले में बैजनाथपुर–सोनवर्षा राज एनएच-107 की बदहाल स्थिति आम लोगों के लिए लगातार परेशानी और हादसों का कारण बनती जा रही है। सौरबाजार स्थित इस मुख्य मार्ग पर जगह-जगह बने गहरे गड्ढे और बारिश के कारण हुए जलजमाव ने आवागमन को बेहद जोखिम भरा बना दिया है। आए दिन छोटे-बड़े हादसे हो रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद सड़क की मरम्मत की दिशा में अब तक कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है।

 

Sponsored Advertisement

सोमवार को इसी जर्जर सड़क पर एक और हादसा हो गया। सड़क पर बने गहरे गड्ढे में एक रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में रिक्शे पर सवार लोग घायल हो गए। घटना के बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और रिक्शे में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला। स्थानीय लोगों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि, इस घटना ने एक बार फिर सड़क की जर्जर स्थिति और प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

स्थानीय लोगों का कहना है कि एनएच-107 पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं। बारिश के दौरान इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क और गड्ढे में अंतर करना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में वाहन चालक और राहगीर अक्सर दुर्घटना का शिकार हो जाते हैं। लोगों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को सड़क की स्थिति से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पाया है।

 

ग्रामीणों और राहगीरों ने स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और संबंधित विभाग से अविलंब सड़क की मरम्मत कराने तथा जलनिकासी की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं कराई गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है।

 

स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि नगर क्षेत्र के कई हिस्सों में जलजमाव की समस्या बनी हुई है, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही सड़क की मरम्मत और जलनिकासी की व्यवस्था नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

 

 

  • Related Posts

    सहरसा में नाबालिग से गंभीर अपराध के मामले में 6 घंटे में कार्रवाई, तीन विधि-विरुद्ध बालक गिरफ्तार

    सहरसा। सदर थाना क्षेत्र में नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध के मामले में सहरसा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन विधि-विरुद्ध बालकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के…

    समस्तीपुर जंक्शन पर VIP कोच में शराब की तस्करी, 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

    समस्तीपुर जंक्शन पर VIP कोच में शराब की तस्करी, 75 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक-युवती गिरफ्तार

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *