कोसी रेंज में अपराध पर डीआईजी की सख्ती, सहरसा-सुपौल-मधेपुरा की समीक्षा बैठक में दिए कड़े निर्देश

कोसी क्षेत्र के पुलिस उप-महानिरीक्षक (डीआईजी) कार्यालय में रविवार को सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में घटित प्रमुख आपराधिक घटनाओं एवं पुलिस की उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक मधेपुरा, जो सुपौल के प्रभारी एसपी भी हैं, तथा सहरसा के पुलिस अधीक्षक मौजूद रहे। समीक्षा के दौरान बैंक लूट, रोड लूट, फिरौती के लिए अपहरण, हत्या, दुष्कर्म समेत अन्य गंभीर मामलों और पुलिस की कार्रवाई पर विस्तार से चर्चा की गई।

 

Sponsored Advertisement

जनवरी 2026 से जून 2026 तक के आंकड़ों के अनुसार, सहरसा जिले में रोड लूट के 20, फिरौती के लिए अपहरण का 1, हत्या के 16 और दुष्कर्म के 6 मामले दर्ज हुए। इस अवधि में पुलिस ने कुल 4,780 गिरफ्तारियां कीं। साथ ही 80 अवैध हथियार, 5,145 लीटर देसी शराब, 8,207 लीटर विदेशी शराब, 1.2 किलोग्राम स्मैक, 45.8 किलोग्राम गांजा, 1,494.2 लीटर कोरेक्स, 172 वाहन तथा 8,26,490 रुपये नकद बरामद किए।

 

सुपौल जिले में रोड लूट के 12, हत्या के 18 और दुष्कर्म के 4 मामले दर्ज हुए। पुलिस ने 3,719 लोगों को गिरफ्तार किया। इसके अलावा 39 अवैध हथियार, 27,178 लीटर देसी शराब, 12,103 लीटर विदेशी शराब, 309 ग्राम स्मैक, 3,159.5 किलोग्राम गांजा, 1,253.9 लीटर कोरेक्स और 54,72,434 रुपये नकद जब्त किए।

 

वहीं मधेपुरा जिले में रोड लूट के 20, फिरौती के लिए अपहरण के 3, हत्या के 35 और दुष्कर्म के 11 मामले सामने आए। पुलिस ने 2,826 गिरफ्तारियां कीं। कार्रवाई के दौरान 62 अवैध हथियार, दो अवैध गन फैक्ट्री, 4,678 लीटर देसी शराब, 3,300 लीटर विदेशी शराब, 1.4 किलोग्राम स्मैक, 151 किलोग्राम गांजा, 351 लीटर कोरेक्स तथा 81 वाहन बरामद किए गए।

 

बैठक के दौरान डीआईजी ने तीनों जिलों के पुलिस अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए और अधिक प्रभावी कार्रवाई करने, वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी तेज करने, अवैध शराब और मादक पदार्थों के कारोबार पर सख्ती से रोक लगाने तथा हर प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आम जनता में सुरक्षा का विश्वास कायम रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

संवाददाता : इन्द्रदेव जी, सहरसा

  • Related Posts

    बाढ़ के पानी में जहरीले सांप ने डंसा, आंगनबाड़ी सेविका की मौत; नाव से अस्पताल पहुंचाया गया शव

    नवगछिया/भागलपुर। नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत नदी थाना क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित सिंहकुंड गांव में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लोकमानपुर पंचायत के आजाद नगर टोला स्थित आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-84…

    बेलखुरिया के मध्य विद्यालय में घुटने तक बाढ़ का पानी, जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे

    भागलपुर। जिले के नाथनगर प्रखंड के बेलखुरिया पंचायत से बाढ़ की गंभीर स्थिति को दर्शाती तस्वीरें सामने आई हैं। लगातार बढ़ रहे बाढ़ के पानी के कारण पंचायत स्थित मध्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *