भागलपुर के विकास को मिली रफ्तार, CM सम्राट चौधरी ने मरीन ड्राइव और ₹70 हजार करोड़ की परियोजना का किया ऐलान

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर दौरे के दौरान जिले के विकास को लेकर कई बड़ी घोषणाएं कीं। उन्होंने विक्रमशिला पुल की मरम्मत, भागलपुर में मरीन ड्राइव के निर्माण और पीरपैंती थर्मल पावर प्लांट के विस्तार जैसी महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का ऐलान किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन योजनाओं से भागलपुर के साथ-साथ पूरे बिहार के विकास को नई गति मिलेगी।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि विक्रमशिला पुल की मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है। पुल की जर्जर स्थिति को देखते हुए पहले सेना की मदद से वैकल्पिक अस्थायी पुल शुरू कराया गया था ताकि लोगों की आवाजाही प्रभावित न हो। अब स्थायी मरम्मत के लिए पथ निर्माण विभाग को 126 करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करा दी गई है। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य 30 नवंबर से पहले हर हाल में पुल को पूरी तरह चालू करना है।

 

सम्राट चौधरी ने भागलपुर के लिए एक और बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि मुंबई के प्रसिद्ध मरीन ड्राइव की तर्ज पर भागलपुर में भी मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से शहर की सुंदरता बढ़ेगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और यातायात व्यवस्था भी अधिक सुगम होगी।

 

औद्योगिक विकास पर जोर देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पीरपैंती में निर्माणाधीन थर्मल पावर प्लांट की क्षमता बढ़ाने की दिशा में सरकार काम कर रही है। पहले इस परियोजना की क्षमता 2400 मेगावाट निर्धारित थी, जिसे अब 1600 मेगावाट और बढ़ाने की योजना है। दोनों चरण पूरे होने पर इस परियोजना में करीब 70 हजार करोड़ रुपये का निवेश होगा।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मेगा परियोजना से हजारों लोगों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। साथ ही बिहार में बिजली उत्पादन बढ़ेगा और औद्योगिक निवेश को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी ढांचे, ऊर्जा और रोजगार के क्षेत्र में लगातार बड़े कदम उठा रही है, ताकि बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया जा सके।

 

Related Posts

भागलपुर: बजरंगबली मंदिर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, दानपेटी से नकदी समेत सामान ले उड़े चोर

भागलपुर: बजरंगबली मंदिर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, दानपेटी से नकदी समेत सामान ले उड़े चोर

भागलपुर में वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता: लोडेड पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

भागलपुर में वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता: लोडेड पिस्टल, पांच जिंदा कारतूस और बाइक के साथ युवक गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *