बोकारो में CBI की बड़ी कार्रवाई: कैलाश हाउसिंग स्थित रिटायर्ड GST अधिकारी के आवास पर छापेमारी

बोकारो जिले के चीरा चास थाना क्षेत्र स्थित कैलाश हाउसिंग कॉलोनी में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने छापेमारी की। इस कार्रवाई से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। CBI की टीम आवास संख्या-53 पर पहुंची, जहां रिटायर्ड GST अधिकारी शक्ति सिंह के आवास की तलाशी ली जा रही है।

 

Sponsored Advertisement

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस घर में छापेमारी चल रही है उसके बाहर “अधीक्षक, भारत सरकार” का बोर्ड लगा हुआ है। सुबह से ही CBI अधिकारियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था के कारण आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि, स्थानीय लोग शक्ति सिंह के बारे में अधिक जानकारी देने से बचते नजर आए।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शक्ति सिंह वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग में अधिकारी रह चुके हैं और लगभग दो वर्ष पूर्व सेवानिवृत्त हुए थे। बताया जा रहा है कि अपनी सेवा के दौरान वे बिहार में भी पदस्थापित रहे थे। फिलहाल CBI की टीम उनके आवास पर दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों की गहन जांच कर रही है।

 

अभी तक CBI की ओर से छापेमारी के कारणों को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यह भी स्पष्ट नहीं हो सका है कि कार्रवाई किसी भ्रष्टाचार, आय से अधिक संपत्ति या किसी अन्य मामले से जुड़ी है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की तस्वीर साफ होने की संभावना है।

 

CBI की इस कार्रवाई के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है। लोग मामले से जुड़ी आधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रहे हैं। प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, जांच पूरी होने के बाद एजेंसी आवश्यक जानकारी सार्वजनिक कर सकती है।

 

(यह खबर प्रारंभिक जानकारी के आधार पर तैयार की गई है। CBI की आधिकारिक पुष्टि या विस्तृत बयान मिलने पर समाचार को अपडेट किया जाएगा।)

 

संवाददाता: चंदन सिंह, बोकारो

  • Related Posts

    जनता दरबार में डीसी ने सुनी 35 लोगों की फरियाद, गोचर भूमि पर अतिक्रमण को लेकर सख्त निर्देश

    जामताड़ा। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय प्रकोष्ठ में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान जिले के विभिन्न प्रखंडों…

    फतेहपुर में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत, बाल विवाह रोकने और बच्चों के अधिकारों को लेकर ग्रामीणों को किया जागरूक

    जामताड़ा। जिले में बाल संरक्षण को लेकर चलाए जा रहे विशेष जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को फतेहपुर प्रखंड में बाल संरक्षण जागरूकता रथ का स्वागत किया गया। चेतना विकास…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *