सहरसा के रिफ्यूजी चौक मछली बाजार में जमीन विवाद को लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग, गोलियों की आवाज से दहला इलाका; पुलिस ने बरामद किए खोखे

सहरसा शहर के रिफ्यूजी चौक स्थित मछली बाजार इलाके में शनिवार तड़के करीब 4:30 बजे जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से पूरे इलाके में दहशत फैल गई। गोलियों की लगातार आवाज सुनते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के गोली लगने की सूचना नहीं है।

घटना के संबंध में एक पक्ष के सरफराज ने बताया कि वह पटना से अपने चार पहिया वाहन से सहरसा लौट रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी जमीन पर जेसीबी मशीन की मदद से कच्चे निर्माण को तोड़ा जा रहा था। सरफराज का आरोप है कि मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। जब उन्होंने इसका विरोध किया तो आरोपितों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि हमलावरों की संख्या काफी अधिक थी, जिसके कारण उन्हें जान बचाकर वहां से भागना पड़ा।

Sponsored Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया तथा सड़क और आसपास के इलाके से गोली के कई खोखे बरामद किए। साथ ही घटनास्थल पर मौजूद लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि फायरिंग में शामिल लोगों की पहचान की जा सके। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

फिलहाल पुलिस जमीन विवाद और फायरिंग के पूरे मामले की जांच में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद इलाके में भय और तनाव का माहौल बना हुआ है।

संवाददाता: इन्द्रदेव

  • Related Posts

    शिक्षक दिवस पर श्वेता रानी सम्मानित, नवाचार और बच्चों के सर्वांगीण विकास के प्रयासों को मिली पहचान

    भागलपुर। शिक्षक दिवस के अवसर पर भागलपुर जिला शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, बेहतर प्रदर्शन और नवाचार करने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं को सम्मानित किया गया।…

    जन्माष्टमी पर साईं मंदिर में भक्ति का रंग, पालकी यात्रा और भंडारे में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    भागलपुर। जन्माष्टमी के पावन अवसर पर भागलपुर के घंटाघर स्थित साईं मंदिर में दो दिवसीय साईं बाबा पालकी यात्रा समारोह बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *