धनबाद में ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, लाखों के चांदी के आभूषण चोरी; सीसीटीवी का डीवीआर भी ले गए चोर


धनबाद में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। ताजा मामला सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड स्थित कार्मेल स्कूल के सामने की एक ज्वेलरी दुकान का है, जहां चोरों ने बेहद शातिर तरीके से सेंधमारी कर लाखों रुपये के चांदी के आभूषण चोरी कर लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद चोर सबूत मिटाने के लिए दुकान का सीसीटीवी सिस्टम भी क्षतिग्रस्त कर गए और डीवीआर अपने साथ ले गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, सदर थाना क्षेत्र के पॉलिटेक्निक रोड पर कार्मेल स्कूल के सामने स्थित मधु लक्खी ज्वेलर्स में शनिवार सुबह चोरी की घटना का खुलासा हुआ। चोरों ने दुकान के बगल में मौजूद एक कारपेंटर की दुकान को अपना रास्ता बनाया। पहले वहां से दीवार में सेंध लगाई और फिर ज्वेलरी दुकान के अंदर प्रवेश कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया।

दुकान संचालक नीलकंठ कुमार वर्मा ने बताया कि वह रोज की तरह सुबह करीब 10:30 बजे दुकान खोलने पहुंचे। जैसे ही उन्होंने दुकान का शटर खोला, अंदर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। दुकान का सामान बिखरा पड़ा था और चांदी के आभूषण गायब थे। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक चोर करीब डेढ़ से दो किलो चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए हैं, जिनकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

Sponsored Advertisement

इतना ही नहीं, चोर अपनी पहचान छिपाने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी नुकसान पहुंचाकर उसका डीवीआर साथ ले गए, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और सेंधमारी के तरीके के आधार पर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

दुकान संचालक ने इस मामले में सदर थाना में लिखित शिकायत दर्ज करा दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही चोरी की इस वारदात में शामिल अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    बेगूसराय में डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने के मामले में दारोगा अनिल कुमार सिंह सस्पेंड, एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

    बेगूसराय में डांसर को थप्पड़ मारने और पिस्टल लहराने के मामले में दारोगा अनिल कुमार सिंह सस्पेंड, एसपी की कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप

    बिहटा के सादीसोपुर मैदान में हुआ बिहटा वध, लंका दहन देखने उमड़ी हजारों की भीड़, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा मैदान

      बिहटा (पटना): विजयादशमी के पावन अवसर पर पटना जिले के बिहटा प्रखंड अंतर्गत सादीसोपुर मैदान में रावण वध एवं लंका दहन का भव्य आयोजन किया गया। इस धार्मिक और…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *