सहरसा में निकाह के भोज में मटन की जगह चिकन परोसे जाने पर बवाल, बारातियों से मारपीट, कई घायल

सहरसा जिले के महिषी प्रखंड के राजनपुर गांव में एक निकाह समारोह उस समय विवाद में बदल गया, जब भोज में मटन की जगह चिकन परोसे जाने को लेकर बारात और लड़की पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना में आधा दर्जन से अधिक बाराती घायल हो गए, जिनका इलाज अनुमंडलीय अस्पताल, सिमरी बख्तियारपुर में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के वार्ड संख्या-12 बलवापार निवासी मो. अनवर के पुत्र मो. अब्दुल्ला उर्फ चांद का निकाह राजनपुर निवासी मो. जाविद उर्फ मोटो की पुत्री के साथ संपन्न हुआ। निकाह की सभी रस्में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुईं, लेकिन भोज शुरू होते ही माहौल बदल गया।

Sponsored Advertisement

दूल्हा पक्ष का आरोप है कि उन्हें पहले मटन परोसने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन भोजन में चिकन परोसा गया। इस पर विरोध जताने के दौरान दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गई। आरोप है कि लड़की पक्ष के कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

मारपीट में मो. आशिक, मो. इरफान, मो. हसन, मो. अब्बास, मो. जब्बार, मो. आतिफ और मो. महबूब समेत कई लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल मो. इरफान का कहना है कि भोजन को लेकर हुई मामूली कहासुनी के बाद अचानक हमला कर दिया गया, जिससे कई बाराती घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया और दोनों पक्ष आमने-सामने हैं।

दूल्हा पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराने की तैयारी की है। उनका आरोप है कि मटन की जगह चिकन परोसकर धोखा किया गया और विरोध करने पर मारपीट की गई।

वहीं, सहरसा सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भोज में मटन की जगह चिकन परोसे जाने को लेकर विवाद हुआ, जो बाद में मारपीट में बदल गया। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों से आवेदन मिलने के बाद मामले की विस्तृत जांच कर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

  • Related Posts

    धनबाद में रंजय सिंह हत्याकांड पर फैसला टला, अगली तारीख का ऐलान नहीं; कोर्ट परिसर में रही कड़ी सुरक्षा

    धनबाद: जिले के बहुचर्चित रंजय सिंह हत्याकांड में शनिवार को आने वाला फैसला टल गया। धनबाद न्यायालय में आज इस मामले में फैसला सुनाए जाने की उम्मीद थी, लेकिन न्यायालय…

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *