नाला में विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल की बैठक, कमेटी का पुनर्गठन; संगठन विस्तार और सदस्यता अभियान पर जोर

विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल नाला प्रखंड की एक महत्वपूर्ण बैठक गुरुवार को जामताड़ा जिले के नाला स्थित पीडब्ल्यूडी परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नाला प्रखंड अध्यक्ष संतोष सिंह ने की। बैठक में संगठन के विस्तार, सदस्यता अभियान, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और सामाजिक गतिविधियों को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं ने समाज में धार्मिक एवं सामाजिक एकता को मजबूत करने तथा सेवा कार्यों को गति देने का संकल्प लिया।

 

बैठक में विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष अनूप राय, जिला मंत्री संजय परशुरामका और जिला महामंत्री विकास महतो विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यशैली और आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए गांव-गांव तक संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

 

जिलाध्यक्ष अनूप राय ने कहा कि विश्व हिंदू परिषद का उद्देश्य समाज में सेवा, संस्कार और सुरक्षा की भावना को सशक्त करना है। वहीं जिला मंत्री संजय परशुरामका और जिला महामंत्री विकास महतो ने सदस्यता अभियान को तेज करने और अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया।

 

बैठक की अध्यक्षता कर रहे संतोष सिंह ने कहा कि नाला प्रखंड के प्रत्येक गांव तक संगठन को पहुंचाना प्राथमिक लक्ष्य है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर लोगों को संगठन से जोड़ने, जरूरतमंदों की मदद करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सदस्यता अभियान, रक्तदान शिविर और अन्य सेवा कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।

 

बैठक के दौरान बजरंग दल नाला प्रखंड कमेटी का पुनर्गठन भी किया गया। नई कमेटी में पार्थ चक्रवर्ती को प्रखंड संयोजक, चिरंजीत माजी को सह-संयोजक, अजीत बर्णवाल को प्रखंड मंत्री, तपु घोष को मीडिया प्रभारी, सुजीत राउत को गौ रक्षा प्रमुख, राणा बाउरी को मिलन प्रमुख, आकाश चक्रवर्ती को नाला पंचायत अध्यक्ष, गौरव मित्र को सत्संग प्रमुख तथा प्रकाश मंडल को दलाबड़ प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

 

बैठक में तीर्थमय मंडल, मंजीत कुमार पातर, अपूर्व मंडल, नीरज कुमार, दीप चक्रवर्ती, कैलाश मंडल, मनोज गोराई, विमल राय, विष्णु घोष, बलराम मंडल, सुमन मिर्धा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। अंत में सभी ने राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए संगठित होकर कार्य करने का संकल्प लिया।

 

संवाददाता : संतोष कुमार, नाला (जामताड़ा)

Related Posts

जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत, परिजनों का हंगामा; डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश

जामताड़ा सदर अस्पताल में इलाज के दौरान दो मरीजों की मौत, परिजनों का हंगामा; डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, जांच के आदेश

बोकारो में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की गई जान, पहचान में जुटी पुलिस

बोकारो में ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की गई जान, पहचान में जुटी पुलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *