पलामू में अवैध शराब बनाने के अड्डे पर पुलिस की छापेमारी, उपकरण और फर्जी स्टीकर बरामद, तस्करों की तलाश जारी

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण और फर्जी स्टीकर बरामद किए हैं। यह कार्रवाई सदर थाना प्रभारी अफजल अंसारी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हालांकि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चला रही है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार, सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि पोखराहा स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के समीप एक मकान में अवैध रूप से शराब बनाने और उसकी पैकेजिंग का काम किया जा रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने पुलिस टीम का गठन कर संबंधित स्थान पर छापेमारी की।

 

छापेमारी के दौरान पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त होने वाले विभिन्न उपकरण, पैकिंग सामग्री तथा शराब की बोतलों पर लगाने वाले बड़ी संख्या में फर्जी स्टीकर बरामद किए। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन उपकरणों का इस्तेमाल नकली शराब तैयार कर उसे असली ब्रांड के नाम पर बाजार में बेचने के लिए किया जाता था।

 

थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने बताया कि पुलिस को काफी समय से इस अवैध गतिविधि की सूचना मिल रही थी। गुप्त सूचना की पुष्टि होने के बाद कार्रवाई की गई। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। बरामद सामान को जब्त कर लिया गया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

उन्होंने बताया कि फरार आरोपियों की पहचान की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।

 

पलामू पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे अवैध कारोबार में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

संवाददाता : सत्यम शुक्ला, पलामू

  • Related Posts

    धनसार में चांदमारी कोलियरी के पास मिला 40 वर्षीय कारू मांझी का शव, चेहरे और सीने पर चोट के निशान; जांच में जुटी पुलिस

    धनबाद। झारखंड के धनबाद जिले के धनसार थाना क्षेत्र में चांदमारी कोलियरी के समीप बुधवार सुबह 40 वर्षीय कारू मांझी का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक…

    पुलिस संस्मरण दिवस पर पलामू में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि, डीआईजी और एसपी ने परिजनों से की मुलाकात

    पलामू, झारखंड। पुलिस संस्मरण दिवस के अवसर पर पलामू में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए पुलिस जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों और जवानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *