पटना में स्कूल गेट के बाहर पूर्व छात्र का कथित अपहरण, मारपीट के बाद छोड़कर फरार हुए आरोपी

पटना की राजधानी में दिनदहाड़े एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। दीघा थाना क्षेत्र स्थित सेंट माइकल स्कूल के बाहर गुरुवार को एक पूर्व छात्र के कथित अपहरण और मारपीट के मामले ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पीड़ित युवक अपने शैक्षणिक प्रमाणपत्र लेने स्कूल पहुंचा था, तभी कुछ युवकों ने उसे जबरन गाड़ी में बैठाकर ले गए और उसके साथ मारपीट की।

जानकारी के अनुसार, स्कूल के मुख्य द्वार के पास एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। उसमें सवार चार युवकों ने पूर्व छात्र को जबरन वाहन में ठूंस लिया और मौके से फरार हो गए। आरोप है कि कुछ दूरी पर ले जाकर युवक के साथ मारपीट की गई। घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 और दीघा थाना पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस की घेराबंदी और लगातार दबिश के चलते आरोपी करीब डेढ़ घंटे बाद पीड़ित को स्कूल के पास ही छोड़कर फरार हो गए।

Sponsored Advertisement

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया है। वाहन के मालिक की पहचान की जा रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पीड़ित और स्कूल के कुछ वर्तमान छात्रों के बीच पहले से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस को आशंका है कि इसी पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद स्कूल के बाहर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। मुख्य द्वार के सामने इतनी बड़ी वारदात कैसे हुई और सुरक्षा में कहीं चूक तो नहीं हुई, इसकी भी जांच की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

लॉ एंड ऑर्डर एएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पीड़ित के बयान के आधार पर सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज, वाहन के दस्तावेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित करने का प्रयास जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

  • Related Posts

    सहरसा खेत से फसल देखकर लौट रहे किसान को सांप ने काटा, इलाज के दौरान मौत

    सहरसा: जिले के बिहरा थाना क्षेत्र अंतर्गत पिपरा (रकिया) पंचायत के वार्ड नंबर-1 में सांप के काटने से 55 वर्षीय किसान की मौत हो गई। मृतक की पहचान रविन्द्र कुमार…

    पीरपैंती में फायरिंग और तलवार लहराने का वीडियो वायरल, पुलिस ने खोखा और तलवार बरामद की

    भागलपुर के पीरपैंती थाना क्षेत्र के नौवा टोली गांव में गुरुवार की देर रात दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *