हजारीबाग के ग्राम पहरा में सर्वे आम रास्ता बंद, ग्रामीणों ने CO से लगाई गुहार; कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

हजारीबाग: केरेडारी प्रखंड के ग्राम पहरा में सर्वे आम रास्ता पर कथित रूप से कांटा-झाड़ी रखकर आवागमन बाधित किए जाने का मामला सामने आया है। रास्ता बंद होने से ग्रामीणों के साथ-साथ स्कूली बच्चों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या के समाधान की मांग को लेकर शुक्रवार को दर्जनों ग्रामीण केरेडारी अंचल कार्यालय पहुंचे और अंचल अधिकारी (CO) को आवेदन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, ग्राम पहरा, पंचायत हवाई की निवासी अनीता देवी पर आरोप है कि उन्होंने मौजा पहरा, खाता संख्या-49, प्लॉट संख्या-297 से गुजरने वाले सर्वे आम रास्ता पर कांटा-झाड़ी रखकर रास्ता अवरुद्ध कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह सार्वजनिक रास्ता है, जिसका वर्षों से सभी लोग उपयोग करते आ रहे हैं। रास्ता बंद होने से लोगों का दैनिक आवागमन प्रभावित हो गया है और स्कूली बच्चों का स्कूल जाना भी मुश्किल हो गया है।

Sponsored Advertisement

ग्रामीणों ने बताया कि खेत-खलिहान जाने, बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने तथा अन्य जरूरी कार्यों में भी गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रास्ता बंद होने से पूरे गांव का जनजीवन प्रभावित हो गया है।

इस मामले में ग्रामीणों ने केवल अंचल अधिकारी को ही नहीं, बल्कि थाना प्रभारी केरेडारी, पंचायत हवाई के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य तथा स्थानीय मीडिया को भी आवेदन की प्रतिलिपि सौंपी है, ताकि सभी संबंधित अधिकारी मामले से अवगत होकर शीघ्र कार्रवाई करें।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर तत्काल रास्ते से कांटा-झाड़ी हटवाई जाए और आम लोगों का आवागमन बहाल कराया जाए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।

अंचल कार्यालय में आवेदन देने वालों में चंद्रदेव साहू, कपिलदेव कुमार साव, कामेश्वर राम, मो. बीफी, नागेश्वरी देवी, टिकेश्वर साव, राजेश साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

संवाददाता : सुनील कुमार ठाकुर

  • Related Posts

    जामताड़ा: भारतीय जनता मजदूर मंच ने नाला प्रखंड कमेटी का किया विस्तार, ब्रजकिशोर सिंह बने जिला उपाध्यक्ष

    जामताड़ा। भारतीय जनता मजदूर मंच के बैनर तले शनिवार को नाला प्रखंड कमेटी के विस्तार को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और मजदूरों के…

    जामताड़ा में दुर्गा पूजा-दीपावली को लेकर पुलिस-व्यापारी समन्वय बैठक, सुरक्षा व्यवस्था पर बनी रणनीति

    जामताड़ा। आगामी दुर्गा पूजा और दीपावली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर शनिवार को जामताड़ा टाउन थाना परिसर में पुलिस और व्यापारियों की महत्वपूर्ण समन्वय…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *