समाजसेवा के क्षेत्र में लगातार सक्रिय जीवन जागृति सोसायटी ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश करते हुए ब्रेन ट्यूमर से पीड़ित एक बच्ची के इलाज की जिम्मेदारी उठाई है। संस्था के प्रयास से बच्ची को बेहतर उपचार के लिए जोधपुर एम्स भेजा गया है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में उसका इलाज किया जाएगा।
सोसायटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि कुछ दिन पहले शिवजी यादव अपनी पोती को दिखाने उनके पास आए थे। जांच के दौरान बच्ची की स्थिति सामान्य नहीं लगी, जिसके बाद एमआरआई कराया गया। रिपोर्ट में मस्तिष्क के गहरे हिस्से थैलेमस में ट्यूमर जैसी गंभीर समस्या सामने आई। उन्होंने बताया कि इस प्रकार का ऑपरेशन स्थानीय स्तर पर ही नहीं अच्छे अच्छे संस्थानों में इलाज संभव नहीं था।
डॉ. अजय कुमार सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने सहपाठी और जोधपुर स्थित न्यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक झा से इस मामले पर चर्चा की। डॉ. झा ने बच्ची को जोधपुर लाने की सलाह दी और बताया कि उनका एक जूनियर डॉक्टर, जिसने विदेश से विशेष प्रशिक्षण प्राप्त किया है, ऐसे जटिल मामलों का सफल इलाज कर सकता है
जब इस संबंध में बच्ची के परिजनों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति के साथ साथ वहां जा पाना भी संभव नहीं है क्योंकि मै गांव का आदमी पटना भी नहीं गया हूं और घर में सारे लोग वैसे ही हैं। का हवाला देते हुए कहा कि वे कभी पटना तक नहीं गए हैं, ऐसे में जोधपुर जाना उनके लिए संभव नहीं है। इसके बाद डॉ. अजय कुमार सिंह ने सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों से सहयोग की अपील की। अपील का सकारात्मक असर हुआ और एक समाजसेवी व्यवसायी ने न केवल परिवार के साथ एक सहयोगी भेजने की जिम्मेदारी ली, बल्कि इलाज में हरसंभव आर्थिक सहायता देने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने अपना नाम सार्वजनिक नहीं करने का अनुरोध किया। आज उन्हें नौगछिया से राजधानी पकड़ कर दिल्ली और फिर जोधपुर जाना है
बच्ची के दादा शिवजी यादव ने भावुक होकर कहा कि उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी कि उनकी पोती का इलाज जोधपुर जैसे बड़े शहर में होगा। उन्होंने इसके लिए जीवन जागृति सोसायटी और डॉ. अजय कुमार सिंह का आभार जताया।
वहीं, आयुर्वेदिक कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. कृष्ण सिंह ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि जीवन जागृति सोसायटी लगातार जीवन रक्षा और मानव सेवा से जुड़े कार्य कर रही है। यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायक है और ऐसे प्रयासों से जरूरतमंद लोगों में नई उम्मीद जगती है।
Dr Ajay Kumar Singh Bhagalpur






