किन्नर संग सात फेरे लेकर विकास ने रची नई मिसाल, बेगूसराय की शादी बनी सामाजिक बदलाव का प्रतीक

बेगूसराय: बिहार के बेगूसराय जिले के भगवानपुर प्रखंड स्थित संजात गांव में हुई एक अनोखी शादी पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है। सरकारी शिक्षक के बेटे विकास ठाकुर ने किन्नर युवती सुशीला कुमारी के साथ पूरे वैदिक रीति-रिवाज, जयमाला और सात फेरों के बीच विवाह कर समाज को समानता और स्वीकार्यता का बड़ा संदेश दिया। इस अनूठी शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विकास ठाकुर ने बताया कि दोनों की मुलाकात वर्ष 2022 में मंझौल के एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली और दोनों ने जीवनभर साथ रहने का फैसला कर लिया। हालांकि, सुशीला के किन्नर होने के कारण दोनों परिवारों और समाज ने इस रिश्ते का विरोध किया। इसके बावजूद दोनों अपने निर्णय पर अडिग रहे और वर्ष 2023 में कोर्ट मैरिज कर ली।

Sponsored Advertisement

कोर्ट मैरिज के बाद भी दोनों को सामाजिक तानों और विरोध का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने धैर्य नहीं खोया। अपने व्यवहार, आपसी विश्वास और मजबूत रिश्ते से दोनों ने धीरे-धीरे परिवारों का दिल जीत लिया। आखिरकार दोनों परिवार इस रिश्ते को स्वीकार करने के लिए तैयार हो गए।

परिवार की सहमति मिलने के बाद अप्रैल 2026 में विकास की बारात पूरे गाजे-बाजे के साथ सुशीला के घर पहुंची। बारात का भव्य स्वागत हुआ, जयमाला की रस्म निभाई गई और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच अग्नि को साक्षी मानकर दोनों ने सात फेरे लिए। विवाह समारोह में किन्नर समाज के लोगों ने भी लोकगीतों और नृत्य के साथ इस खुशी में हिस्सा लिया।

विकास का कहना है कि अब परिवार का साथ मिलने के बाद उन्हें किसी की बातों की परवाह नहीं है। वहीं, सुशीला का कहना है कि दुनिया में सबसे पहले हर व्यक्ति एक इंसान है और हर किसी को सम्मान के साथ अपना जीवनसाथी चुनने का अधिकार मिलना चाहिए।

स्थानीय लोगों का मानना है कि यह विवाह केवल दो लोगों का मिलन नहीं, बल्कि समाज में समान अधिकार, प्रेम और इंसानियत की सोच को मजबूत करने वाली एक प्रेरणादायक मिसाल है।

  • Related Posts

    फिल्म ‘पा’ वाली बीमारी से जूझ रहे मिचील वांडेवीर्ट का 28 साल की उम्र में निधन, 12 साल की उम्र की भविष्यवाणी को गलत साबित कर दुनिया को कहा अलविदा

    साल 2009 में आई अमिताभ बच्चन की चर्चित फिल्म ‘पा’ में जिस दुर्लभ बीमारी प्रोजेरिया को पर्दे पर दिखाया गया था, उसी बीमारी से जूझ रहे बेल्जियम के लोकप्रिय कंटेंट…

    शराब कारोबारी के साथ डांस करना ASI को पड़ा भारी, मुजफ्फरपुर में पुलिसकर्मी निलंबित

    बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू होने के बावजूद शराब कारोबारियों से पुलिसकर्मियों की कथित नजदीकी का मामला सामने आया है। मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में डायल-112 में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *