मोहर्रम से पहले सहरसा में पुलिस का फ्लैग मार्च, एसपी विक्रम सिहाग ने शांति और सौहार्द बनाए रखने की अपील

सहरसा: आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम सहरसा पुलिस प्रशासन द्वारा शहर में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी आलोक कुमार, एसडीओ श्रेयांश तिवारी समेत पुलिस एवं प्रशासन के कई अधिकारी और बड़ी संख्या में सुरक्षा बल मौजूद रहे।

 

Sponsored Advertisement

फ्लैग मार्च शहर के विभिन्न संवेदनशील, मिश्रित आबादी वाले तथा भीड़भाड़ वाले इलाकों से होकर गुजरा। मार्च का उद्देश्य आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा मोहर्रम पर्व के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के प्रति लोगों को जागरूक करना था। पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से संवाद करते हुए भाईचारा, आपसी सौहार्द और सामाजिक एकता बनाए रखने की अपील की।

 

मीडिया से बातचीत के दौरान पुलिस अधीक्षक विक्रम सिहाग ने कहा कि मोहर्रम को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और तैयार है। उन्होंने बताया कि जिले के सभी संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जा रही है। पर्व के दौरान पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा प्रमुख चौक-चौराहों और जुलूस मार्गों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं।

 

एसपी ने नागरिकों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दें। उन्होंने विश्वास जताया कि सहरसा के लोग प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे और मोहर्रम का पर्व शांति, सौहार्द एवं भाईचारे के साथ मनाया जाएगा।

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी रखी जाएगी और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या शांति भंग करने की कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संवाददाता : इन्द्रदेव सहरसा, बिहार

  • Related Posts

    नशा मुक्त कोसी अभियान में बड़ी सफलता, एक सप्ताह में 92 आरोपित गिरफ्तार

    सहरसा। कोसी क्षेत्र के सहरसा, सुपौल और मधेपुरा जिलों में चलाए जा रहे नशा मुक्त कोसी अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। 19 से 25 सितंबर के…

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *