NEET री-एग्जाम में सॉल्वर गैंग का बड़ा खेल बेनकाब, लखीसराय से 30 गिरफ्तार; EOU करेगी जांच

लखीसराय में आयोजित NEET (UG) 2026 री-एग्जाम के दौरान एक बार फिर सॉल्वर गैंग की बड़ी साजिश का पर्दाफाश हुआ है। 3 मई को हुई परीक्षा पेपर लीक के आरोपों के बाद रद्द कर दी गई थी और 21 जून को दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। प्रशासन ने कड़े सुरक्षा इंतजाम किए थे, बावजूद इसके फर्जी परीक्षार्थियों को बैठाने की कोशिश की गई। समय रहते कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 9 फर्जी अभ्यर्थियों समेत कुल 30 लोगों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में बिहार, झारखंड और राजस्थान के कई मेडिकल छात्र, मूल अभ्यर्थी, बायोमेट्रिक कर्मी और सॉल्वर गैंग से जुड़े सदस्य शामिल हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि फर्जी परीक्षार्थियों की सेंटर में एंट्री कराने के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन प्रक्रिया में भी हेराफेरी की गई थी। लखीसराय के कई बायोमेट्रिक सुपरवाइजर और कर्मचारी इस धांधली में शामिल पाए गए हैं।

Sponsored Advertisement

एसपी प्रेरणा कुमारी ने बताया कि परीक्षा के दौरान सूचना मिली थी कि कुछ केंद्रों पर फर्जी अभ्यर्थियों को बैठाया जा रहा है। इसके बाद सेंटर सुपरिटेंडेंट, एसडीएम और एसडीपीओ की संयुक्त टीम बनाकर जांच कराई गई। जांच में प्लस टू हसनपुर, केआरके और केंद्रीय विद्यालय परीक्षा केंद्रों से 9 फर्जी परीक्षार्थियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में सॉल्वर गैंग, सेटर और बायोमेट्रिक कर्मियों की संलिप्तता सामने आई।

पुलिस ने इस मामले में किउल थाना कांड संख्या 64/26 तथा कवैया थाना कांड संख्या 244/26 और 245/26 दर्ज किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और कई महत्वपूर्ण सुराग मिलने की संभावना जताई जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच की जिम्मेदारी अब आर्थिक अपराध इकाई  (EOU) को सौंप दी गई है। अधिकारियों का मानना है कि इस रैकेट का नेटवर्क और बड़ा हो सकता है तथा आगे की जांच में कई और लोगों की संलिप्तता उजागर हो सकती है। यह कार्रवाई बिहार में परीक्षा माफियाओं के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है।

  • Related Posts

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

    समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *