तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास में लाखों की चोरी, 20 लाख नकद समेत जेवरात और इलेक्ट्रॉनिक सामान गायब

बिहार की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास से लाखों रुपये की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। घटना के सामने आने के बाद राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। मामले को लेकर सचिवालय थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है और पुलिस जांच में जुट गई है।

 

Sponsored Advertisement

जानकारी के अनुसार राजधानी पटना स्थित 42 हार्डिंग रोड के सरकारी आवास में रखे पार्टी फंड के 20 लाख रुपये नकद चोरी हो गए हैं। तेज प्रताप यादव ने अपने करीबी सहयोगी मोतीलाल राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है। बताया जा रहा है कि 22 जून को आवास में रखी एक आलमारी की जांच के दौरान नकदी गायब होने का पता चला।

 

नकदी के अलावा कई कीमती सामान भी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी हुए सामानों में लगभग दो तोला सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, चार पेन ड्राइव, दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक मैकबुक लैपटॉप, एक लेनोवो लैपटॉप तथा चार आईफोन प्रो मैक्स मोबाइल फोन शामिल हैं। चोरी गए सामानों की कुल कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।

 

मामले की सूचना मिलते ही सचिवालय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस टीम आवास में मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है तथा उपलब्ध साक्ष्यों और तकनीकी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

 

मामले पर डीएसपी डॉ. अनु ने कहा कि चोरी की शिकायत प्राप्त हुई है और पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

गौरतलब है कि तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास पर चोरी की यह पहली घटना नहीं है। वर्ष 2022 में भी उनके आवास से नकदी और अन्य सामान चोरी होने का मामला सामने आया था। उस समय भी घर की देखरेख करने वाले एक युवक पर चोरी का आरोप लगाया गया था। लगातार दूसरी बार हुई इस घटना ने सरकारी आवासों की सुरक्षा व्यवस्था और भरोसेमंद कर्मचारियों की भूमिका पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

  • Related Posts

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    दरौंदा स्टेशन पर जनसेवा एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, RPF ने मां-बच्चे को अस्पताल पहुंचाया

    समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

    समस्तीपुर में बीच सड़क लड़की से बदसलूकी, वीडियो वायरल होते ही 4 युवक हिरासत में

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *