धनबाद पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक चोर गिरोह का भंडाफोड़, 13 चोरी की मोटरसाइकिल के साथ 5 आरोपी गिरफ्तार

धनबाद जिले में लगातार बढ़ रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के बीच धनबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। निरसा अनुमंडल क्षेत्र में सक्रिय एक संगठित बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की 13 मोटरसाइकिलें और बाइक चोरी में इस्तेमाल होने वाले विशेष औजार बरामद किए गए हैं।

 

Sponsored Advertisement

सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि कालूबथान ओपी क्षेत्र में 19 जून को मोटरसाइकिल चोरी की एक घटना दर्ज की गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (निरसा) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 21 जून को नयाडांगा काली मंदिर मैदान के समीप छापेमारी की, जहां से पांच आरोपियों को चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया गया।

 

गिरफ्तार अपराधियों की पहचान अमित कुमार चौहान, मनीष कुमार दुबे, सूरज हेम्ब्रम, चंदन कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। सभी आरोपी निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे संगठित तरीके से विभिन्न क्षेत्रों से मोटरसाइकिल चोरी कर उन्हें बेचने का काम करते थे।

 

पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चोरी की बाइक का नंबर प्लेट हटा देते थे, चेचिस नंबर मिटा देते थे और पहचान छिपाने के लिए बाइक का रंग भी बदल देते थे। इसके बाद वाहनों को दूसरे क्षेत्रों में बेच दिया जाता था। आरोपियों की निशानदेही पर विभिन्न थाना क्षेत्रों से चोरी की गई कुल 13 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।

 

पुलिस ने बाइक का लॉक तोड़ने और बिना चाबी स्टार्ट करने में इस्तेमाल होने वाला पेचकस जैसा विशेष औजार भी जब्त किया है। जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ धनबाद और पश्चिम बंगाल के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाइक चोरी के कई मामले दर्ज हैं।

 

फिलहाल पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और चोरी के नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

संवाददाता : नीतीश कुमार

  • Related Posts

    पलामू पंकज उरांव हत्याकांड का खुलासा, पत्नी समेत 7 गिरफ्तार; 10 लाख रुपये की सुपारी का पुलिस का दावा

    पलामू। झारखंड के पलामू जिले में पंकज उरांव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। लेस्लीगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की साजिश में…

    पलामू में अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा, 5 गिरफ्तार; सोना-चांदी के आभूषण और चोरी के औजार बरामद

    पलामू। जिले में पुलिस ने अंतरजिला चोरी गिरोह का खुलासा करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों के पास से करीब 45 ग्राम सोना,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *