सहरसा में बिजली विभाग के ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, एक की हालत गंभीर

सहरसा बिहार के सहरसा जिले में शनिवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के सोनबरसा राज–बैजनाथपुर मुख्य सड़क पर रात करीब 8 बजे हुआ। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में मातम छा गया।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग का एक ट्रैक्टर सड़क पर जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों को ट्रैक्टर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दोनों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।

 

अस्पताल में इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरे की हालत गंभीर बनी हुई है। घायल युवक का इलाज शहर के निजी सूर्या अस्पताल में चल रहा है।

 

मृतक की पहचान लगमा पंचायत के सिररही गांव निवासी 20 वर्षीय अबू तलाह के रूप में हुई है। वह गुलाम मुस्तफा के पुत्र थे। अबू तलाह एक किराना व्यवसायी के बेटे थे और आलिम की पढ़ाई कर रहे थे। परिवार में वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे।

 

परिजनों ने बताया कि अबू तलाह को सूचना मिली थी कि उनका एक दोस्त सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है। वह उसे देखने सहरसा गया था। दोस्त से मुलाकात कर वापस घर लौटने के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें उसकी जान चली गई।

 

वहीं घायल युवक की पहचान बैजनाथपुर के तिरी गांव निवासी प्रमोद राम के 22 वर्षीय पुत्र अमर राम के रूप में हुई है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी स्थिति अभी भी गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।

 

घटना की सूचना मिलते ही बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी। पुलिस ट्रैक्टर चालक की पहचान और हादसे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। युवक की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, जबकि पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

 

संवाददाता: इन्द्रदेव जी

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *