लीजिए, एक और BPSC शिक्षिका ने छोड़ा पति का साथ! नौकरी मिलने के बाद बढ़ा विवाद, पति ने लगाया वैवाहिक स्थिति छिपाने का आरोप

बिहार मुजफ्फरपुर जिले में BPSC शिक्षिका को लेकर एक नया विवाद सामने आया है। शिक्षिका के पति और उनके परिवार ने आरोप लगाया है कि नौकरी मिलने के बाद उन्होंने पति का साथ छोड़ दिया। साथ ही यह भी आरोप लगाया गया है कि BPSC TRE-1 भर्ती प्रक्रिया के दौरान शिक्षिका ने खुद को अविवाहित बताकर सरकारी नौकरी हासिल की। मामले की शिकायत जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) से की गई है और विभागीय जांच की मांग की गई है।

 

Sponsored Advertisement

पति प्रवीण कुमार विश्वकर्मा के अनुसार उनकी शादी 2 दिसंबर 2022 को बिंदु विश्वकर्मा के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के बाद बिंदु ने BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी जारी रखी और नवंबर 2023 में चयनित होकर मुजफ्फरपुर जिले के कटरा प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय, दहटोला पहसौल में शिक्षिका के रूप में योगदान दिया।

 

पति का आरोप है कि नौकरी मिलने के बाद शिक्षिका के व्यवहार में बदलाव आ गया। उनका कहना है कि अप्रैल 2025 में जब वह मुजफ्फरपुर पहुंचे और पत्नी के साथ रहने की बात कही तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया। इसके बाद परिवार ने शिक्षा विभाग को लिखित शिकायत देकर भर्ती प्रक्रिया में जमा किए गए दस्तावेजों और वैवाहिक स्थिति की जांच कराने की मांग की।

 

वहीं, शिक्षिका बिंदु विश्वकर्मा ने सभी आरोपों को बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है और वह अदालत में अपना पक्ष रखेंगी। उन्होंने किसी भी तरह की अनियमितता या तथ्य छिपाने के आरोप से इनकार किया है।

 

फिलहाल जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय ने शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। विभाग भर्ती से जुड़े दस्तावेजों और उपलब्ध तथ्यों की जांच कर रहा है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। चूंकि मामला न्यायालय में भी लंबित है, इसलिए अंतिम स्थिति जांच और अदालत के फैसले के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

 

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *