सहरसा पुलिस लाइन में 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह संपन्न, जल्द संभालेंगे पुलिस सेवा की जिम्मेदारी

सहरसा: जिला पुलिस लाइन, सहरसा में शुक्रवार को 2023 बैच के समस्तीपुर जिला बल के 234 प्रशिक्षु सिपाहियों का दीक्षांत समारोह उत्साह और गरिमापूर्ण माहौल में आयोजित किया गया। लगभग एक वर्ष तक चले कठिन एवं अनुशासित प्रशिक्षण के सफल समापन के बाद इन प्रशिक्षु सिपाहियों को औपचारिक रूप से बिहार पुलिस परिवार का हिस्सा बनाया गया।

 

Sponsored Advertisement

समारोह को संबोधित करते हुए कोशी प्रमंडल के डीआईजी डॉ. कुमार आशीष ने कहा कि प्रशिक्षु सिपाहियों ने प्रशिक्षण के दौरान इंडोर और आउटडोर दोनों तरह के विषयों में दक्षता हासिल की है। उन्हें पुलिस सेवा से जुड़े सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक जानकारी दी गई है, जिससे वे अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वहन कर सकेंगे।

 

डीआईजी ने बताया कि दीक्षांत समारोह के बाद सभी प्रशिक्षु सिपाहियों को तीन माह का जिला स्तरीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के उपरांत उन्हें नियमित पुलिस सेवा में तैनात किया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नए जवानों के शामिल होने से बिहार पुलिस की कार्यक्षमता और मजबूत होगी तथा अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।

 

समारोह के दौरान प्रशिक्षु सिपाहियों ने प्रशिक्षण अवधि में सीखे गए विभिन्न कौशलों का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। उनकी अनुशासन, शारीरिक दक्षता और सामूहिक प्रदर्शन की अधिकारियों ने सराहना की। उपस्थित अधिकारियों ने सभी नवप्रशिक्षित सिपाहियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ पुलिस सेवा निभाने का संदेश दिया।

 

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार, सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, डीएसपी मुख्यालय, साइबर डीएसपी सहित जिला पुलिस बल के कई अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। समारोह का समापन राष्ट्र सेवा और कानून-व्यवस्था के प्रति समर्पण की शपथ के साथ हुआ।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *