रोहतास में RJD नेता गुड्डू चंद्रवंशी को जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया विवाद के बाद मारपीट का आरोप

रोहतास जिले में राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के वरिष्ठ नेता एवं अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव सह मुख्य पार्षद प्रतिनिधि गुड्डू चंद्रवंशी ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी, जान से मारने की धमकी और मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर डेहरी नगर थाना और साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।

गुड्डू चंद्रवंशी के अनुसार, उन्हें जानकारी मिली कि इंस्टाग्राम पर जखी बीघा निवासी अमित सिंह राजपूत की आईडी से उनका एक वीडियो पोस्ट किया गया है। आरोप है कि वीडियो में उनके खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया गया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। इस संबंध में बात करने के लिए गुड्डू चंद्रवंशी अपने सहयोगियों योगेंद्र राम और प्रमोद कुमार के साथ अमित सिंह के घर पहुंचे।

Sponsored Advertisement

राजद नेता का आरोप है कि बातचीत के दौरान अमित सिंह राजपूत ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि खुलेआम धमकी देते हुए कहा कि उन्हें बम से उड़ा दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विवाद बढ़ने पर आरोपी और उसके सहयोगियों ने उन पर कुर्सी और डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान मारपीट की गई और उनकी जेब में रखे 17,200 रुपये भी निकाल लिए गए।

गुड्डू चंद्रवंशी ने घटना को एक सोची-समझी साजिश बताते हुए कहा कि उनकी बढ़ती राजनीतिक सक्रियता और लोकप्रियता से परेशान कुछ लोग सोशल मीडिया के जरिए उनकी छवि धूमिल करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल व्यक्तिगत हमला नहीं, बल्कि एक जनप्रतिनिधि की प्रतिष्ठा पर भी हमला है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए डेहरी नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। सोशल मीडिया पर कथित आपत्तिजनक सामग्री अपलोड करने और वायरल करने के आरोपों की जांच के लिए साइबर थाना को भी शिकायत भेजी गई है।

डेहरी के एएसपी अतुलेश झा ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है और सोशल मीडिया से जुड़े तथ्यों की भी पड़ताल की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि गुड्डू चंद्रवंशी रोहतास की राजनीति में सक्रिय चेहरा हैं और पिछले विधानसभा चुनाव में डेहरी सीट से राजद उम्मीदवार के रूप में चुनाव भी लड़ चुके हैं।

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *