भागलपुर में 20-21 जून को होगा MIDCON 2026, देशभर के दिग्गज ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ होंगे शामिल

स्वास्थ्य सेवाओं और आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के क्षेत्र में भागलपुर एक महत्वपूर्ण आयोजन का साक्षी बनने जा रहा है। बिहार ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन के तत्वावधान में पूर्वी भारत के प्रतिष्ठित वार्षिक ऑर्थोपेडिक सम्मेलन MIDCON 2026 का आयोजन 20 और 21 जून को भागलपुर के होटल रूप विहार में किया जाएगा। इस सम्मेलन में देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ, वरिष्ठ सर्जन और चिकित्सक भाग लेंगे।

 

Sponsored Advertisement

सम्मेलन की जानकारी भागलपुर ऑर्थोपेडिक एसोसिएशन द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में दी गई। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि दो दिवसीय सम्मेलन में हड्डी एवं जोड़ संबंधी बीमारियों के इलाज में इस्तेमाल हो रही आधुनिक तकनीकों और नवीनतम शोध पर विस्तृत चर्चा होगी। इसमें ज्वाइंट रिप्लेसमेंट, ट्रॉमा सर्जरी, स्पोर्ट्स इंजरी, आर्थोस्कोपी, बाल अस्थि रोग, रोबोटिक सर्जरी और नेविगेशन आधारित सर्जरी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञ अपने अनुभव और शोध साझा करेंगे।

 

आयोजन अध्यक्ष डॉ. बिहारी लाल ने बताया कि MIDCON 2026 केवल एक वैज्ञानिक सम्मेलन नहीं, बल्कि देशभर के विशेषज्ञों के बीच ज्ञान, अनुभव और नई तकनीकों के आदान-प्रदान का महत्वपूर्ण मंच होगा। उन्होंने कहा कि इस आयोजन से बिहार, विशेषकर भागलपुर में ऑर्थोपेडिक चिकित्सा सेवाओं को नई दिशा और पहचान मिलेगी। साथ ही युवा चिकित्सकों को देश के वरिष्ठ विशेषज्ञों से सीखने का अवसर भी प्राप्त होगा।

 

भागलपुर ऑर्थोपेडिक सोसाइटी के पदाधिकारियों ने बताया कि सम्मेलन में देश के कई प्रतिष्ठित ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञ अपने व्याख्यान देंगे और जटिल मामलों के उपचार से जुड़े अनुभव साझा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान वैज्ञानिक सत्रों के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे सम्मेलन में शामिल होने वाले चिकित्सकों को भागलपुर की सांस्कृतिक विरासत से भी परिचित कराया जा सके।

 

आयोजन समिति का कहना है कि MIDCON 2026 के माध्यम से भागलपुर को राष्ट्रीय स्तर पर चिकित्सा और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। सम्मेलन से आधुनिक चिकित्सा तकनीकों के प्रसार के साथ-साथ मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम मिलने की उम्मीद है।

 

संवाददाता: रजनीश कुमार

Related Posts

फ्रेंडशिप डे पर दोस्ती की अनोखी मिसाल: दिवंगत मित्र की तस्वीर संग कांवड़ यात्रा

सावन माह और फ्रेंडशिप डे के खास अवसर पर बिहार के भागलपुर स्थित अजगैबीनाथ धाम से दोस्ती, श्रद्धा और भावनाओं का ऐसा दृश्य सामने आया जिसने हर किसी को भावुक…

अंग की धरती पर पहली बार होगा इंटरनेशनल शतरंज टूर्नामेंट, 8-9 अगस्त को भागलपुर एग्रीकल्चर कॉलेज बनेगा विश्वस्तरीय खिलाड़ियों का संगम

बिहार में पहली बार अंतरराष्ट्रीय स्तर की फिडे रेटेड शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। भागलपुर शतरंज संघ की ओर से 8 एवं 9 अगस्त 2026 को बिहार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *