रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब, खुद को DRM कार्यालय का कर्मचारी बताने वाला युवक गिरफ्तार

धनबाद में रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले एक शातिर युवक को रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान पाथरडीह क्षेत्र के भाटडीह निवासी मंटू कुमार के रूप में हुई है। आरपीएफ ने उसे हिरासत में लेने के बाद स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, मंटू कुमार खुद को डीआरएम कार्यालय का कर्मचारी बताकर लोगों को रेलवे में नौकरी दिलाने का भरोसा देता था। वह नौकरी का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं और उनके परिजनों से रुपये वसूलता था। आरोप है कि उसने पश्चिम बंगाल के वर्द्धमान निवासी कल्पना राय से रेलवे की वेंडिंग मशीन में टिकट जारी करने के कार्य में नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर करीब डेढ़ लाख रुपये ठग लिए। वहीं, जमुई निवासी सूरजभान ठाकुर से भी नौकरी दिलाने के नाम पर 18 हजार 700 रुपये ले लिए।

Sponsored Advertisement

मामले का खुलासा बुधवार की देर शाम उस समय हुआ जब आरोपी एक अन्य युवक को नौकरी दिलाने के बहाने डीआरएम कार्यालय लेकर पहुंचा। युवक को उसकी गतिविधियों पर संदेह हुआ और उसने तुरंत आरपीएफ अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची और मंटू कुमार को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह लोगों को नौकरी का लालच देकर उनसे पैसे लेता था। उसने बताया कि उसके परिवार की ओर से पूजा भंडार नामक दुकान संचालित की जाती है और आर्थिक तंगी के कारण उसने इस तरह की ठगी का रास्ता अपनाया। हालांकि पुलिस और आरपीएफ उसके दावों की सत्यता की जांच कर रही है।

फिलहाल आरोपी को स्थानीय थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को नौकरी का झांसा देकर ठगा है और इस नेटवर्क में कोई अन्य व्यक्ति शामिल है या नहीं।

Related Posts

लोयाबाद कार्रवाई के विरोध में धनबाद में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, सुदेश महतो के नेतृत्व में निकला आक्रोश मार्च

लोयाबाद कार्रवाई के विरोध में धनबाद में आजसू का शक्ति प्रदर्शन, सुदेश महतो के नेतृत्व में निकला आक्रोश मार्च

नशा मुक्त समाज की ओर धनबाद नगर निगम की पहल, मानव श्रृंखला बनाकर कर्मियों ने लिया संकल्प

नशा मुक्त समाज की ओर धनबाद नगर निगम की पहल, मानव श्रृंखला बनाकर कर्मियों ने लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *