भागलपुर में पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, दरोगा निलंबित; ट्रक चालक से ₹18,300 लेने और ब्लैकमेलिंग की शिकायत

बिहार पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक गंभीर मामला भागलपुर के नवगछिया पुलिस जिला से सामने आया है। रंगरा थाना क्षेत्र में तैनात पुलिस गश्ती टीम पर एक ट्रक चालक ने अवैध वसूली, ब्लैकमेलिंग और धमकाने का आरोप लगाया है। शिकायत सामने आने के बाद पुलिस विभाग ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संबंधित दरोगा को निलंबित कर दिया है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार हरियाणा निवासी ट्रक चालक सुरेंद्र यादव अपने ट्रक से नवगछिया की ओर जा रहे थे। आरोप है कि रात के समय रंगरा थाना क्षेत्र में गश्ती कर रही पुलिस टीम ने उन्हें रोक लिया और पैसे की मांग की। चालक का आरोप है कि जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो पुलिसकर्मियों ने उसे डराने-धमकाने का प्रयास किया। इसके लिए दुर्घटना और शव से जुड़े एक कथित मामले में फंसाने की बात कही गई।

 

ट्रक चालक ने आरोप लगाया कि बाद में एक युवती को बुलाकर उसके साथ वीडियो बनाया गया और उसे बदनाम करने तथा झूठे मामले में जेल भेजने की धमकी देकर पैसों की मांग की गई। चालक का कहना है कि वह युवती को जानता तक नहीं था। आरोप के अनुसार पहले ₹30 हजार की मांग की गई, जिसके बाद सौदेबाजी कर रकम ₹18,500 तय हुई।

 

चालक के अनुसार उसे एक पेट्रोल पंप पर ले जाकर ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहा गया। भुगतान नहीं हो पाने पर उसके मोबाइल खाते की जांच कर ₹18,300 नकद ले लिए गए। साथ ही पुलिस वाहन में ₹300 का डीजल भरवाने का भी आरोप लगाया गया है।

 

मामले की शिकायत सीधे नवगछिया के पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तक पहुंची। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसपी ने तत्काल जांच कर रंगरा थाना में पदस्थापित दरोगा धर्मेंद्र कुमार को निलंबित कर दिया। वहीं ड्यूटी पर मौजूद तीन होमगार्ड जवानों को छह माह के लिए हटाने के साथ-साथ संबंधित निजी चालक पर भी कार्रवाई की गई है।

 

इस घटना ने बिहार पुलिस की कार्यप्रणाली पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। हालांकि विभाग द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई को पुलिस की जवाबदेही और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संवाददाता : रजनीश कुमार

Related Posts

सरकारी अस्पतालों में दवा का संकट या बड़ा खेल? सहरसा के अस्पतालों में मरीजों को बाहर से दवा खरीदने की मजबूरी, स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल

बिहार सरकार लगातार सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मुफ्त दवा उपलब्ध कराने और डॉक्टरों को बाहर की दवा नहीं लिखने के निर्देश दे रही है। इसके बावजूद सहरसा जिले के…

सहरसा पुलिस का बड़ा खुलासा: ट्रांसफॉर्मर से बिजली तार चोरी करने वाला अंतरजिला गिरोह धरा, 5 आरोपी गिरफ्तार; 16 वारदातों का खुलासा

सहरसा पुलिस ने ट्रांसफॉर्मरों से बिजली के तार चोरी करने वाले एक सक्रिय अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश करते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरोह के पांच सदस्यों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *