चार साल के प्रेम को मिली मंजिल, प्रेमी-प्रेमिका ने मंदिर में लिए सात फेरे; स्थानीय लोगों की पहल से हुई शादी



धनबाद: जिले में चार वर्षों से चल रहे एक प्रेम संबंध को आखिरकार मंजिल मिल गई। प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया, लेकिन मामला प्रेम संबंध का होने और दोनों की सहमति सामने आने के बाद लोगों ने अनोखी पहल करते हुए दोनों की शादी मंदिर में हिंदू रीति-रिवाज से करा दी। यह विवाह क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

जानकारी के अनुसार झरिया थाना क्षेत्र के कोयरी बांध निवासी युवक का धनसार थाना क्षेत्र के दुहा टांड़ की रहने वाली युवती के साथ पिछले चार वर्षों से प्रेम संबंध था। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और विवाह करना चाहते थे, लेकिन पारिवारिक और अन्य कारणों से अब तक उनका रिश्ता शादी तक नहीं पहुंच सका था।

मंगलवार को युवक अपनी प्रेमिका से मिलने दुहा टांड़ पहुंचा था। इसी दौरान स्थानीय लोगों की नजर दोनों पर पड़ गई। लोगों ने दोनों से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने प्रेम संबंध की बात स्वीकार करते हुए शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद स्थानीय लोगों ने दोनों के परिजनों को सूचना दी और आपसी सहमति से विवाह कराने का निर्णय लिया।

कुम्हार पट्टी स्थित शिव-गणेश मंदिर में दोनों का विवाह हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न कराया गया। विवाह समारोह में युवती के पिता सहित दोनों पक्षों के परिजन और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। मंदिर में मंत्रोच्चार और वैदिक विधि-विधान के बीच प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाई तथा सात फेरे लेकर जीवनभर साथ निभाने का संकल्प लिया।

घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय थाना की पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे कार्यक्रम पर नजर बनाए रखी। विवाह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद पुलिस दोनों को थाने लेकर गई, जहां उनके परिजनों से बातचीत की गई और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई।

विवाह के बाद उपस्थित लोगों ने नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। चार साल पुराने प्रेम संबंध का शादी में बदलना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

संवाददाता : नीतीश कुमार धनबाद ब्यूरो

Sponsored Advertisement
  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *