घर से निकले प्रेमी युगल के साथ क्या हुआ? युवती अस्पताल में भर्ती, युवक की मौत से गहराया रहस्य

झारखंड के धनबाद जिले से एक रहस्यमय मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। तोपचांची थाना क्षेत्र के कोटालडीह गांव की रहने वाली 22 वर्षीय सरस्वती कुमारी गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिली है, जबकि उसके साथ घर से निकले युवक श्रीकांत कुमार की मौत हो गई है। घटना के बाद परिजनों के साथ-साथ स्थानीय लोगों के बीच भी तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

 

Sponsored Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, सरस्वती कुमारी रविवार शाम अपने परिचित श्रीकांत कुमार के साथ बिना किसी को बताए घर से निकल गई थी। बताया जा रहा है कि दोनों महुदा क्षेत्र की ओर गए थे। इसके बाद दोनों के साथ क्या हुआ, यह अब तक रहस्य बना हुआ है। सोमवार को रेलवे कर्मियों और स्थानीय पुलिस को रेलवे ट्रैक के समीप दोनों के होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची टीम ने घायल युवती को तत्काल इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) भेजा।

 

अस्पताल में चिकित्सकों ने बताया कि युवती के दोनों पैरों में गंभीर फ्रैक्चर है और उसकी हालत पर लगातार नजर रखी जा रही है। वहीं दूसरी ओर, युवक श्रीकांत कुमार की मौत हो चुकी है। उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

 

घटना की सूचना मिलने के बाद युवती के परिजन अस्पताल पहुंचे। सरस्वती के पिता ने बताया कि उन्हें अस्पताल प्रशासन की ओर से फोन कर जानकारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही है, जबकि उसके साथ गया युवक अब इस दुनिया में नहीं रहा।

 

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यह है कि दोनों रेलवे ट्रैक के पास कैसे पहुंचे, उनके साथ हादसा हुआ या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। युवती के बयान के बाद ही पूरे मामले से पर्दा उठने की उम्मीद जताई जा रही है।

संवाददाता : नीतीश कुमार, धनबाद

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *