धनबाद में पति बना हैवान! मामूली विवाद में पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से किया हमला, हालत गंभीर

धनबाद: भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला स्थित बदरू मैदान में बने अलहबीबी मैरेज हॉल में रविवार को पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी की गर्दन पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया। घायल महिला को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) में भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार जारी है।

 

Sponsored Advertisement

प्राप्त जानकारी के अनुसार, झरिया के चौथाई कुल्ली निवासी शाहबाज उर्फ खैरुल अंसारी और उसकी पत्नी मेंहदी खातून अलहबीबी मैरेज हॉल में खाना बनाने का काम करते हैं। रविवार को दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि शाहबाज ने आपा खो दिया और ब्लेड से अपनी पत्नी की गर्दन पर वार कर दिया।

 

हमले के बाद महिला की गर्दन से काफी खून बहने लगा। उसकी चीख-पुकार सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उसे लहूलुहान अवस्था में पाया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल महिला को तुरंत एसएनएमएमसीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज किया जा रहा है।

 

घटना की सूचना मिलते ही भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की और बाद में अस्पताल पहुंचकर घायल महिला का हालचाल भी लिया। पुलिस ने घटनास्थल से जुड़े तथ्यों की जांच शुरू कर दी है।

 

भूली ओपी प्रभारी विश्वजीत ठाकुर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच हुए आपसी विवाद के दौरान पति ने ब्लेड से पत्नी पर हमला किया है। घायल महिला का अस्पताल में इलाज जारी है। आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Related Posts

    अजय नदी में बहते मिले युवक की पहचान हुई, पश्चिम बर्दवान का निकला; दो दिन से था लापता

    जामताड़ा।ग्रामीणों ने नदी से निकालकर बचाई जान, नाला पुलिस ने इलाज के बाद परिजनों को सौंपा नाला थाना क्षेत्र के पाथरघाटा गांव के समीप अजय नदी में बहते हुए मिले…

    दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती पर भाजपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा, कार्यकर्ताओं ने अर्पित की पुष्पांजलि

    जामताड़ा। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा आयोजित की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *