भोजपुर का वीर सपूत दानिश आलम असम विमान हादसे में शहीद, गांव में शोक की लहर


भोजपुर जिले के कोईलवर प्रखंड के कायमनगर गांव के लिए शनिवार का दिन बेहद दुखद रहा। गांव के 22 वर्षीय अग्निवीर वायु सैनिक दानिश आलम असम में हुए भारतीय वायु सेना के विमान हादसे में शहीद हो गए। शहादत की खबर मिलते ही पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, असम के जोरहाट एयरफोर्स स्टेशन के पास भारतीय वायु सेना का एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दानिश आलम सहित पांच जवानों की मौत हो गई। दानिश देश सेवा के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

दानिश अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। उनके पिता मोहम्मद फारूक आलम गया के औद्योगिक क्षेत्र में एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं, जबकि मां अख्तरी बेगम गृहिणी हैं। परिवार में उनकी दो बड़ी बहनें शगुफ्ता परवीन और गजाला परवीन हैं। बेटे की शहादत की खबर सुनकर माता-पिता बेसुध हो गए।

परिजनों के मुताबिक, दानिश का सपना बचपन से ही सेना में भर्ती होकर देश सेवा करना था। उनकी मेहनत रंग लाई और अग्निवीर वायु योजना के तहत उनका चयन हुआ। 29 जून 2025 को उन्होंने बिहटा एयरफोर्स स्टेशन में योगदान दिया। इसके बाद कर्नाटक के बेलगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर उन्होंने वायु सेना में अपनी जिम्मेदारियां संभालीं।

Sponsored Advertisement
11:11 Cafe & Restaurant Advertisement

परिवार ने बताया कि दानिश 23 मई को छुट्टी लेकर घर आए थे और 30 मई को वापस ड्यूटी पर लौट गए थे। किसी को अंदाजा नहीं था कि परिवार से उनकी यह आखिरी मुलाकात होगी।

शहादत की खबर के बाद कायमनगर गांव में लोगों की भीड़ उनके घर पहुंच रही है। ग्रामीण, रिश्तेदार, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। सभी ने दानिश को गांव का गौरव बताते हुए उनकी वीरता को नमन किया।
भोजपुर का यह वीर सपूत भले ही आज हमारे बीच नहीं है, लेकिन देश के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान हमेशा याद रखा जाएगा। दानिश आलम की शहादत आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और सेवा की प्रेरणा देती रहेगी।

Related Posts

5 साल के रिश्ते का दर्दनाक अंत: शादी से इनकार पर बैंककर्मी पलक की गला घोंटकर हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

मध्यप्रदेश के इंदौर में 26 वर्षीय बैंककर्मी पलक केशव की हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मयंक शाक्य को गिरफ्तार…

गुरु पूर्णिमा पर बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात, TRE-4 के तहत 32,388 शिक्षकों की बहाली का रास्ता साफ

गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर बिहार सरकार ने शिक्षक अभ्यर्थियों और राज्य के युवाओं को बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *