गोबर फेंकने के विवाद में बुजुर्ग किसान की पीट-पीटकर हत्या, गांव में तनाव; दो नामजद आरोपी फरार

पटना: बिहार की राजधानी पटना के ग्रामीण क्षेत्र से एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। पुनपुन थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर गांव में गोबर फेंकने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया, जिसमें 60 वर्षीय किसान मुन्द्रिका महतो की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है।

 

Sponsored Advertisement

मृतक की पहचान मुस्तफापुर गांव निवासी मुन्द्रिका महतो के रूप में हुई है। वह खेती-किसानी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। ग्रामीणों के अनुसार, मुन्द्रिका महतो शांत स्वभाव के व्यक्ति थे और गांव में उनकी अच्छी छवि थी।

 

जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम गोबर फेंकने को लेकर गांव में विवाद हुआ था। मृतक की पत्नी चमेली देवी ने आरोप लगाया है कि गांव के कुछ लोगों ने पहले उनके पति के साथ कहासुनी की और बाद में रंजिश के तहत उन पर जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों का कहना है कि आरोपियों ने पहले मुन्द्रिका महतो पर गोबर फेंका, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ। हालांकि मामला उस समय शांत हो गया, लेकिन आरोपियों ने बदला लेने की ठान ली।

 

बताया जाता है कि शाम को खेत से काम खत्म कर लौट रहे मुन्द्रिका महतो को गांव के प्राथमिक विद्यालय के पास घेर लिया गया। पहले से घात लगाए बैठे लोगों ने उन पर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किसान सड़क पर गिर पड़े। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

स्थानीय लोगों की सूचना पर परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर किया गया। लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुनपुन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक की पत्नी के बयान पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।संवाददाता : इंद्रदेव कुमार, सहरसा

  • Related Posts

    भागलपुर में VLCC का नया आउटलेट शुरू, मेयर वसुंधरा लाल ने किया उद्घाटन

    भागलपुर। शहर में सौंदर्य, त्वचा और बालों की देखभाल से जुड़ी आधुनिक सुविधाओं का एक और विकल्प जुड़ गया है। सैंडिस कंपाउंड के पास पुलिस लेन रोड में VLCC का…

    पूर्णिमा पर अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर से पितृपक्षीय श्राद्ध शुरू, 10 अक्टूबर को होगा समापन

    सहरसा। भाद्रपद पूर्णिमा के अवसर पर 26 सितंबर को अगस्त्यार्घ्य दान के बाद 27 सितंबर, रविवार से पितृपक्षीय पार्वण श्राद्ध का शुभारंभ होगा। वहीं, 10 अक्टूबर को आश्विन अमावस्या के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *