सहरसा में सड़क पर गुंडागर्दी का तांडव, सदर अस्पताल के कक्ष सेवक को गाड़ी से रौंदने की कोशिश




सहरसा सदर अस्पताल में कार्यरत कक्षा सेवक गोविंद मल्लिक के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने इस घटना को लेकर सदर थाना क्षेत्र में शिकायत दर्ज कराने की बात कही है।

गोविंद मल्लिक ने बताया कि वह रात लगभग 9:30 बजे खाना खाने के बाद अपने घर के बाहर सड़क किनारे स्कूटी से खड़े होकर मोबाइल फोन पर किसी से बात कर रहे थे। इसी दौरान एक काले रंग की कार वहां आकर पास में आकर रुकी। पीड़ित के अनुसार, कार सवार युवक ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कहा कि “सड़क तुम्हारे बाप की है।”

गोविंद मल्लिक ने आरोप लगाया कि वह युवक शराब के नशे में धुत्त था। उन्होंने उसे शांत रहने और घर जाने की सलाह दी, लेकिन वह लगातार गाली-गलौज करता रहा। इसके बाद स्थिति और बिगड़ गई। आरोप है कि जब दोबारा उसे समझाने की कोशिश की गई तो उसने अपनी गाड़ी को पीछे किया और फिर जोरदार तरीके से स्कूटी में टक्कर मार दी।

इस हादसे में गोविंद मल्लिक सड़क किनारे गिर पड़े, जबकि उनकी स्कूटी कार में फंस गई। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करते हुए किसी तरह स्कूटी को गाड़ी से अलग कराया। इसके बाद आरोपी मौके से अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।

पीड़ित का यह भी आरोप है कि घटना के बाद भी आरोपी लगातार फोन पर गाली-गलौज कर रहा है और धमकी दे रहा है कि यदि मामला दर्ज कराया गया तो वह घर आकर गोली मार देगा। पीड़ित ने आरोपी की पहचान लव कुमार उर्फ आकाश कुमार के रूप में की है।

फिलहाल घायल गोविंद मल्लिक का इलाज सहरसा सदर अस्पताल में चल रहा है। मामले को लेकर स्थानीय पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है।

संवाददाता: इंद्रदेव (सहरसा)

Related Posts

खगड़िया में विजिलेंस का बड़ा एक्शन: मनरेगा के पीओ और सहायक अकाउंटेंट ₹45 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

बिहार के खगड़िया जिले के अलौली प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी…

बेऊर जेल से रिहा हुए तेजप्रताप यादव, समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत; सीधे तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे

बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव सोमवार को पटना की बेऊर जेल से रिहा हो गए। नीट पेपर लीक मामले को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *