बिहार के 72 लाख 39 हजार 973 किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि की 15वीं किस्त मिली है।
इन किसानों के खातों में 1607 करोड़ 91 लाख 94 हजार रुपये भेजे गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को झारखंड के खूंटी में आयोजित बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में बटन दबाकर किस्त की राशि जारी की।
हर किसान को दो हजार रुपये मिले हैं।
इस बार किसानों के लिए ई केवाईसी अनिवार्य कर दिया गया था। इस कारण पिछली बार यानी 14वीं किस्त की तुलना में कम किसानों को इसका लाभ मिला है।
14वीं किस्त राज्य के करीब 75 लाख किसानों को मिली थी, जबकि 13वीं किस्त की राशि 73 लाख 24 हजार 663 किसानों के खातों में भेजी गई थी।
राज्य में 83 लाख से अधिक किसान पंजीकृत हैं।