filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; multi-frame: 1; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;

भागलपुर में 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के महानायक, अमर शहीद बाबू वीर कुंवर सिंह के शौर्य और पराक्रम को नमन करने के लिए 23 अप्रैल 2026, बुधवार को भव्य ‘विजयोत्सव’ का आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन को लेकर शहर में उत्साह का माहौल है और तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

 

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे वीर कुंवर सिंह चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के साथ होगी। इसके बाद यहीं से एक भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। इस शोभा यात्रा में गाजे-बाजे, ढोल-नगाड़े के साथ हाथी-घोड़े मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेंगे। शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरने वाली इस यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। आयोजन समिति द्वारा इसे ऐतिहासिक और यादगार बनाने की पूरी तैयारी की गई है।

 

समिति के अध्यक्ष डॉ. संजय सिंह ने बताया कि बाबू वीर कुंवर सिंह का बलिदान देश के लिए एक अमिट प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 80 वर्ष की आयु में भी उन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस का परिचय देते हुए उन्हें पराजित किया था। इस विजयोत्सव के माध्यम से नई पीढ़ी को उनके त्याग, संघर्ष और वीरता से परिचित कराना मुख्य उद्देश्य है।

 

कार्यक्रम प्रभारी एडवोकेट डॉ. राजीव सिंह ने जानकारी दी कि 22 अप्रैल की शाम को प्रतिमा स्थल पर दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। वहीं, 23 अप्रैल के मुख्य समारोह में कई वरिष्ठ नेताओं और विशिष्ट अतिथियों के शामिल होने की स्वीकृति मिल चुकी है।

 

सुरक्षा व्यवस्था, रूट प्लानिंग और यातायात नियंत्रण को लेकर प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति ने शहर के सभी सामाजिक और राजनीतिक संगठनों सहित आम नागरिकों से अपील की है कि वे सुबह 8 बजे वीर कुंवर सिंह चौक पहुंचकर इस गौरवपूर्ण आयोजन में शामिल हों और महानायक को श्रद्धांजलि अर्पित करें।

 

प्रेस वार्ता में डॉ. संजय सिंह, एडवोकेट राजीव सिंह, डॉ. अजय कुमार सिंह, स्वेता सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *