बिहार के सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत भेरधरी गांव में एक 13 वर्षीय नाबालिग बच्ची की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद जहां परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं आसपास के लोगों में भी शोक और चिंता का माहौल है।

 

मृतका की पहचान शैलेश कुमार की 13 वर्षीय पुत्री छोटी कुमारी के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बच्ची का मानसिक संतुलन पहले से ठीक नहीं बताया जा रहा था। परिजनों के अनुसार, उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया।

 

परिजन उसे तुरंत सहरसा सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की टीम ने उसे बचाने का हरसंभव प्रयास किया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है और घर में मातम पसरा हुआ है।

 

इस मामले में IIP जिला अध्यक्ष विद्या शर्मा ने बताया कि बच्ची पहले से मानसिक रूप से अस्वस्थ थी और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उसे अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई।

 

वहीं IIP महिला जिला अध्यक्ष रीमा भारती ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में सभी को परिवार के साथ खड़ा रहना चाहिए।

 

इधर, सदर थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट रूप से खुलासा हो सकेगा।

 

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। वहीं इस घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग इस दर्दनाक हादसे से स्तब्ध हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *