apnabiharjharkhand

सहरसा पहुंचे मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद, बोले- कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत हो रही भाजपा



सहरसा। बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद सहरसा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने पटुआह स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कार्यकर्ता प्रशिक्षण महाअभियान-2026 के जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाग लिया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

मंत्री डॉ. रामचंद्र प्रसाद ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश की सबसे बड़ी पार्टी है और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से नए एवं पुराने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीति, विचारधारा और कार्यशैली की जानकारी देकर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का काम किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का विस्तार और मजबूती कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और जनता के बीच उनकी सक्रियता से संभव हुआ है। पार्टी के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है, इसलिए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

मंत्री ने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाने और जनता के बीच सक्रिय रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा हमेशा कार्यकर्ताओं के बल पर आगे बढ़ी है और आने वाले समय में भी कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रहेगी।

कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष शाजन शर्मा, जिला मंत्री सहित कई भाजपा नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रशिक्षण वर्ग में संगठन की मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *