नगर निगम भागलपुर के द्वारा के स्वक्ष सर्वेक्षण सिटी इंगेजमेंट के तहत अंग क्षेत्र के प्रसिद्ध एनजीओ जीवन जागृति सोसायटी को संविधान निर्माता बाबा भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल यानी स्टेशन चौक को सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव के लिए बीते वर्ष दिया गया था। संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर अजय सिंह ने बताया कि जिस समय अंबेडकर चौक दिया गया उसका रेलिंग आधा टूटा हुआ था फर्श कई जगहों पर टूटा हुआ था, बाबा साहब के ऊपर का छतरी जर्जर अवस्था में था, रात्रि में कुत्ते बिल्लियां उसमें घुस कर उस स्थल को अपना ठिकाना बना कर गंदा कर दिया करते थे।

टूटे हुए सारी चीजों को ठीक कराया गया ,इसमें लाइट लगाई गई, जाली लगाई गई । लेकिन इतना से भी मेरा मन नही भरा । मेरे जेहन में उनके लिए जो स्थान था उसको मैं इंगित नही कर पाया और मैं इसके लिए चिंतन करते रहा। और आखिर कार फिर हमने बाबा साहेब को उचित स्थान देने का तरीका खोज ही लिया जो कहीं से भी नकल नहीं किया गया है और मेरा दावा है कि इस तरह से बाबा साहेब के प्रतिमा को भारत के किसी कोने में , कही भी नहीं दिखाया गया है ।

इसके लिए बाबा भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा के ठीक सामने लोहे के सरिया से बना भारत के नक्शा को स्थापित किया गया उसके अंदर फ्लावर से सजाया गया और उसे तिरंगे के अनुरूप तीन रंगों को उकेरा गया . इस चौक के नए रुप का उद्घाटन शहर के मेयर बशुंधरा लाल ने फीता काट कर किया। उन्होने कहा की जीवन जागृति सोसायटी अपने अनूठे कामों के लिए जाना जाता है और स्टेशन चौक में भारत का नक्शा इस तरह से बनाया गया है कि मानो पूरे देश के लोग उनकी बातों को अंगीकार कर रहे है ।

यह भागलपुर शहर के लिए एक दर्शनीय जगह हो गई। वही वार्ड 38 के पार्षद मोंटी जोशी ने कहा की अब किसी दूसरे जगह से आने वाले लोग जब स्टेशन से बाहर निकलेंगे तो बाबा साहेब आंबेडकर को भारत के बीच में देखकर मंत्र मुग्ध हो जायेगे। अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने आगे कहा कि ऐसा बनाने का उद्देश्य सौंदर्यीकरण के अलावे यह दर्शाने का है कि बाबा भीमराव अंबेडकर जो उस समय देश और विदेश से कई ऊंची ऊंची डिग्रियां लिए हुए थे जिन्होंने ना केवल भारत के संविधान का निर्माण किया बल्कि समाज में एक तबका जो वंचित था जिसे समाज में समान हक के साथ जीने का अधिकार नहीं था उनके लिए लड़ाइयां लड़ी और संविधान में उनके उत्थान के लिए उचित स्थान दिया ।

इस तरह से बाबा साहब ने ना केवल दबे कुचले समुदाय को ऊपर उठाने की कोशिश की बल्कि उस कोशिश के पीछे देश की तरक्की और समृद्धि निहित थी। जिस देश में जिस समाज में ,कोई एक तबका पिछड़ा हो दीन हीन हो वह देश और समाज कभी भी समृद्ध और विकसित नहीं हो सकता ।हम भारत के नक्शे के बीचो बीच बाबा साहब को स्थान देकर बताना चाहते हैं कि वो ना सिर्फ एक तबका बल्कि सारे लोग बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को उतना ही आदर करते हैं जितना कोई विशेष समुदाय।

आज अधिसंख्य लोग छुआ छूत ऊंच नीच से बहुत आगे बड़ चुके हैं। अधिकांश लोग समझ चुके हैं कि समाज से कटे लोगों को मुख्य धारा में ,समानांतर विकास के क्षेत्र में लाने से ही हमारा देश विकसित होगा समृद्ध होगा एवं एकता के सूत्र में पिरोया रहेगा और हमारा देश दुनिया के अन्य विकसित देशों के समकक्ष खड़ा होगा। उन्होने अम्बेडकर को भगवान मानने वालों से निवेदन किया कि आप ऐसा कुछ करें नहीं करें की अन्य लोगों में उनसे दूरी बड़े बल्कि ऐसा कुछ करें कि आज भी अंबेडकर साहेब को जो सही मायने में नही समझे हैं वो समझ ले और वो भी उनके परम स्नेही बन जाएं


इसके अलावा संस्था के तरफ़ से एक और अनूठी योजना बनाई गई जिसके तहत बाबा साहेब को *तीन सौ पैसठों दिन रोजाना एक फूल का ताजा माला पहनाया जायेगा। इसके लिए शहर के एक फूल ब्यवसाई एवम समाजिक कार्यकर्ता *चंदन कुशवाहा* ने रोज एक गेंदे की फूल माला मुफ्त देंगे जिसे होटल स्टोन पार्क के संचालक बाशुकी झा उसको रोज पहनाने की व्यवस्था करेंगे
भारत के नक्शे का निर्माण मो अफरोज ने किया और परिकल्पना एवम डिजाइनिंग संस्था के अध्यक्ष डॉ अजय सिंह ने किया।

स्टेशन चौक स्थित दो दुकानदार मो राजू अशीष शर्मा एवम मो अरशद एवम यतायत विभाग के पुलीस कर्मी ने लागातार इसमें मदद किया। जीवन जागृति के सदस्यों ने अपने कड़ी मेहनत और समर्पण के साथ इसके सौंदर्यीकरण में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई। इसमें महत्त्वपूर्ण आर्थिक योगदान ए बी सी हॉस्पिटल,होटल स्टोन पार्क, मनोरमा डायग्नोस्टिक,एवम प्रकृति नर्सरी का रहा जिनके मदद से यह सब संभव हो सका


आज के कार्यक्रम में उनके अलावा श्री चंदन कुशवाहा श्री रघु वीर हरी, श्री कैलाश हरी डॉ शंभू साह, प्रमोद सिंह, आभा पाठक , धर्मेंद्र कुमार, संगीता साह, कुमार गौरव रिशु., मृत्युंजय महेश समेत सकड़ो लोग उपस्थित हुए

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *