पटना में सियासी हलचल के बीच 20 अप्रैल को जेडीयू विधायकों की महत्वपूर्ण बैठक करने जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पद छोड़ने के बाद यह उनकी पहली बड़ी राजनीतिक बैठक होगी, जिसमें पार्टी की आगे की रणनीति तय की जाएगी। जेडीयू विधायक दल की इस बैठक के लिए सभी विधायकों को सूचना भेज दी गई है।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने बताया कि बैठक सुबह 11 बजे से सात सर्कुलर रोड स्थित आवास पर होगी। इस दौरान विधायक दल के नए नेता के चयन पर भी फैसला लिया जाएगा, जो फिलहाल लंबित है।
दरअसल, 10 अप्रैल को ने राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण की थी और 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद के नेतृत्व में बिहार में नई सरकार का गठन हो चुका है। हालांकि उस दिन एनडीए विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी को नेता चुना गया, लेकिन जेडीयू विधायक दल की अलग से बैठक नहीं हुई थी।
अब 20 अप्रैल की बैठक में यह कमी पूरी की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक का नाम विधायक दल के नेता के लिए सबसे आगे चल रहा है। फिलहाल वे नई सरकार में उपमुख्यमंत्री भी हैं।
बैठक में मंत्रिमंडल विस्तार और संगठन से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी। यह संभावना भी जताई जा रही है कि जेडीयू विधायक सर्वसम्मति से को आगे के सभी फैसलों के लिए अधिकृत कर सकते हैं।
इसके अलावा, पार्टी के संगठनात्मक चुनाव के बाद राष्ट्रीय परिषद और राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक भी इसी महीने के अंत में होने की उम्मीद है। इस बैठक में को औपचारिक रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष घोषित किया जा सकता है।
कुल मिलाकर, 20 अप्रैल की यह बैठक जेडीयू के लिए बेहद अहम मानी जा रही है, जहां से पार्टी की अगली राजनीतिक दिशा तय होगी।
