इंडिया गठबंधन की भोपाल में होने वाली पहली रैली रद्द कर दी गई है।

भोपाल कांग्रेस प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शनिवार को मीडिया के एक सवाल पर यह जानकारी दी।

कमलनाथ से पहले मध्यप्रदेश चुनाव प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने मीडिया के एक सवाल पर कहा कि हमारी बात चल रही है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक है। उसके बाद रैली तय होगी।

अभी कुछ तय नहीं है।

जानकारों का कहना है कि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने केंद्रीय नेतृत्व के सामने रैली की तैयारी को लेकर असमर्थता जताई थी। इसके बाद रैली रद्द की गई। मालूम हो कि गठबंधन की समन्वय समिति की बैठक में यह तय हुआ था कि भोपाल में पहली रैली की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *