बिहार में नई सरकार के गठन के बीच सहरसा जिले की राजनीति में हलचल तेज हो गई है। जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के कई नेताओं ने इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) का दामन थाम लिया है।

पार्टी में शामिल हुए नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी सौंपी हैं।
जदयू के पूर्व कौशाध्यक्ष संजय कुमार सिंह को पार्टी ने प्रदेश स्तर की बड़ी जिम्मेदारी दी है। वहीं जिले में चंद्रगुप्त मौर्य को जिला उपाध्यक्ष, पूर्व वार्ड पार्षद श्यामल शर्मा को नगर अध्यक्ष और मिथिलेश कुमार झा को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष विद्या शर्मा ने सभी नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पार्टी के विस्तार को लेकर लगातार सक्रिय प्रयास किए जा रहे हैं और योग्य लोगों को जिम्मेदारी देकर संगठन को मजबूत बनाया जा रहा है।

वहीं पार्टी के जिला अध्यक्ष विद्या शर्मा ने कहा कि “मिथिलेश बाबू, श्यामल भैया और संजय भैया जैसे अनुभवी नेताओं के जुड़ने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। हम सभी का धन्यवाद करते हैं जो पार्टी को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।”

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में और भी कई बड़े चेहरे पार्टी में शामिल हो सकते हैं, जिससे जिले की राजनीति में नए समीकरण बनते नजर आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *