एक न्याय करने वाले हिं अन्याय करने पर उतर जाए तो इस देश का क्या होगा सरपंच को पंचायत का न्यापालिका कहतें हैं। आपको बतातें चलें की लड़की हुंडई एजेंसी में सेल्स एजकुटिव के पद पर कार्यरत थी इसी बीच एक लड़का अवनीश कुमार अपने दोस्त के साथ गाड़ी खरीदने आता हैं

इसी क्रम में सुनीता नामक लड़की से पहली नजर में हिं प्यार हो जाता है उसके बाद पुनः उसी रात को बारह बजे लड़का प्यार का इजहार करता हैं। लड़की पहले तो मना करती है। उसके बाद धीरे धीरे प्यार हो जाता है। उसके बाद लिव इन रिलेशन में दोनो साथ रहने लगता है। फिर लड़की प्रेग्नेंट हो जाती है। तो लड़की शादी के लिए लड़का पर जोर देने लगती है कि शादी करो उसके बाद लड़का अपने माँ बाप और भाई के साथ आकर जानकी मंदिर सीतामढ़ी में शादी कर लड़की को घर ले जाता है।

लड़की अपने ससुराल चली जाती है कुछ दिन उसे ठीक से रखता है । उसके बाद उस से दहेज का डिमांड करना शुरू कर देता है। दहेज में लड़की के मां के नाम से लाखों के जमीन पर उसका नजर टीका हुआ था। व 10 लाख रुपया पर नही देने पर लड़की को घर से घसीट कर ले जाकर गर्भपात करवाता है।

आपको बतातें चलें मामला सीतामढ़ी जिले के मानिकचक पश्चिमी गॉंव के सरपंच का है उसने अपनी पूतोह सुनीता कुमारी को दहेज के लालच में घर से बेघर किया। और बेघर हिं नहीं किया साथ हिं उसके पेट में पल रहे बच्चे का गर्भपात भी करवाया और गर्भपात करवा कर गाली गलौज करते हुए मारपीट कर घर से बेघर किया।

वो लड़की इंसाफ के लिए दर दर की ठोकर खा रही है। ये सारी बाते लड़की खुद हमारे संवाददाता को बताई और उसकी प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है इस बात में कितनी सत्यता है वो तो जांच के बाद हिं पता चल पाएगा प्रशासन अपने स्तर से कार्यवाही में जुट गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *